NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका के 204 करोड़ के नेकलेस से पहले इन सितारों की चीजें हो चुकी हैं नीलाम
    अगली खबर
    प्रियंका के 204 करोड़ के नेकलेस से पहले इन सितारों की चीजें हो चुकी हैं नीलाम
    इन सितारों की चीजें लाखों-करोड़ों में हुईं नीलाम

    प्रियंका के 204 करोड़ के नेकलेस से पहले इन सितारों की चीजें हो चुकी हैं नीलाम

    लेखन मेघा
    May 02, 2023
    06:18 pm

    क्या है खबर?

    फैशन जगत का सबसे बड़ा आयोजन मेट गाला, 2023 सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें आलिया भट्ट ने डेब्यू किया था तो प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने अंदाज से दिल जीत लिया।

    प्रियंका यहां काले रंग के गाउन में पहुंची थीं, लेकिन उनके डायमंड के नेकलेस ने सबका ध्यान आकर्षित कर लिया। समारोह के बाद 204 करोड़ रुपये के इस नेकलेस को नीलाम किया जाएगा।

    आइए कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जानते हैं, जिनकी चीजें नीलाम हुई हैं।

    #1

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका ने इससे पहले अपनी गुलाबी रंग की हील्स को नीलाम किया था, जो लगभग 2.5 लाख रुपये में बिकी थी। इन पैसों को उन्होंने UNICEF के लड़कियों को बचाने के अभियान के लिए दान कर दिया था।

    प्रियंका के इस नेकलेस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री का नेकलेस 11.6 कैरेट डायमंड का है और इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपये हैं। अब मेट गाला के बाद इसकी नीलामी होगी।

    #2

    माधुरी दीक्षित

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' अपने समय की महंगी और बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।

    इस फिल्म के गाने मार डाला में माधुरी दीक्षित हरे रंग के एक लहंगे में नजर आई थीं, जिसकी कीमत करोड़ों में थे।

    इस लहंगे का वजन 30 किलो था और इसे 20 लाख रुपये की लागत में बनाया गया था, वहीं इसकी नीलामी 3 करोड़ रुपये में हुई थी।

    #3

    सलमान खान

    सलमान खान की 2004 में अक्षय कुमार और प्रियंका के साथ आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में उनका गाना 'जीने के हैं चार दिन' लोगों को काफी पसंद आया था।

    इसमें तौलिए के साथ सलमान का डांस काफी मशहूर हो गया था कि बाद में उसकी नीलामी की गई।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान के तौलिये 1.42 लाख रुपये में बिका था। इन पैसों को NGO की मदद के लिए दान कर दिया गया था।

    #4

    करीना कपूर

    करीना कपूर अपनी फिल्म 'हीरोइन' के गाने 'हलकट जवानी' में गुलाबी और काले रंग की साड़ी में दिखी थीं।

    इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था और बाद में इसे नीलाम किया गया।

    इसी तरह अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के 'बॉम्बे वेलवेट' में पहने गए कपड़ों को नीलाम किया था। इससे जो भी पैसा आया था, उसे नेपाल बाढ़ पीड़ितों को दिया गया था।

    हालांकि, दोनों ही कपड़ों की नीलामी कितने में हुई इसकी जानकारी नहीं है।

    #5

    शम्मी कपूर

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म 'जंगली' में एक गाने की शूटिंग के दौरान भूरे रंग की जैकेट पहनी थी, जिसे 88 हजार रुपये में नीलाम किया गया था। उस जमाने में यह काफी बड़ी रकम थी।

    'ओह माय गॉड' में अक्षय ने एक सूट पहना था, जिसे 15 लाख रुपये में नीमाल किया गया था।

    हालांकि, ये कीमत प्रियंका के 204 करोड़ के गहने के आगे कुछ नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    बॉलीवुड समाचार

    सूरज पंचोली बोले- बुरे वक्त में परिवार नहीं, केवल मैं था जिया के साथ सूरज पंचोली
    अर्जुन रामपाल के घर गूंजेगी किलकारी, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेबी बंप के साथ साझा कीं तस्वीरें  अर्जुन रामपाल
    #NewsbytesExplainer: ऋषि कपूर के निधन के बाद ऐसे पूरी हुई थी उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' #NewsBytesExplainer
    #NewsBytesExplainer: दादा साहेब फाल्के ने कैसे रखी भारतीय सिनेमा की नींव? जानिए पूरी कहानी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा को 22 साल के करियर में पहली बार मिली पुरुष सह-अभिनेता के बराबर फीस  बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पति निक को आपबीती बताते हुए लगी थीं रोने बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा' फरहान अख़्तर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025