NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी को 19 अप्रैल को लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा
    अगली खबर
    कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी को 19 अप्रैल को लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा

    कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी को 19 अप्रैल को लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 18, 2021
    09:50 pm

    क्या है खबर?

    हाल के दिनों में दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कबीर की ऑटोबायोग्राफी को लॉन्च करने वाली हैं।

    अभिनेत्री प्रियंका कबीर की ऑटोबायोग्राफी 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर' को लॉन्च करेंगी। कबीर ने लॉकडाउन के दरमियान इस संस्मरण को लिखा है।

    हाल ही में प्रियंका ने भी अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' को लॉन्च किया था।

    प्रतिक्रिया

    कबीर ने किताब की लॉन्चिंग को लेकर दिखाई उत्सुकता

    कबीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने संस्मरण को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने अपनी किताब की लॉन्चिंग को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई है।

    कबीर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'किताब की लॉन्चिंग को लेकर थोड़ा उत्साहित हूं। आधिकारिक तौर पर प्रियंका 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर' को लॉन्च करेंगी। मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर आप सभी किताब की लॉन्चिंग देखें और किताब की प्री-बुकिंग करें।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए कबीर का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by ikabirbedi on April 18, 2021 at 5:12 pm IST

    जानकारी

    प्रियंका लंदन से वर्चुअली किताब को करेंगी लॉन्च

    प्रियंका लंदन से वर्चुअली कबीर के इस किताब को लॉन्च करने के लिए जुड़ेंगी।

    कबीर के किताब की लॉन्चिंग को एक एंटरटेनमेंट पोर्टल और कबीर के सोशल मीडिया हैंडल पर 19 अप्रैल को शाम 6: 30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर ने इस संस्मरण में अपने अफेयर्स, रिलेशनशिप और शादियों पर काफी दिलचस्प और चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इस किताब के जरिए कबीर के कई व्यक्तिव सामने आ सकते हैं।

    जानकारी

    वेस्टलैंड प्रकाशन से प्रकाशित है कबीर की आत्मकथा

    कबीर के इस किताब को वेस्टलैंड प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह किताब 19, अप्रैल 2021 से भारत में ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकस्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

    जानकारी

    कबीर ने बायोग्राफी में परवीन बाबी के प्रेम का किया जिक्र

    कबीर ने अपनी बायोग्राफी में खुलासा किया है कि उन्होंने परवीन बाबी के लिए अपनी पहली शादी तोड़ दी थी।

    उन्होंने इसमें लिखा था, 'मुझे और मेरी पत्नी प्रोतिमा गुप्ता को शुरुआत में ओपन मैरिज का आइडिया अच्छा लगा। हालांकि, मुझे इससे बहुत बेचैनी होने लगी थी क्योंकि हमारी नजदीकियां बिल्कुल खत्म हो गई थीं। जिस प्यार की मुझे जरूरत थी, वह मुझे नहीं मिल पाया था। मैं अकेला महसूस करता था। इस खालीपन को परवीन बाबी ने भर दिया।'

    वैवाहिक जीवन

    कबीर के वैवाहिक जीवन में मचा रहा उथल-पुथल

    75 साल के कबीर ने चार शादियां की हैं। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा से हुई जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ पैदा हुए।

    प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस के साथ उन्होंने अपना घर बसाया। सुसैन से तलाक के बाद कबीर ने 1990 में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की।

    चौथी शादी उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दुसांज से की जो कबीर से 29 साल छोटी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    लंदन
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    मुंबई

    'रैम्बो' की हिन्दी रीमेक में टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस नहीं करेंगे प्रभास- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    दिग्गज अभिनेत्री शशिकला ओम प्रकाश सहगल का 88 वर्ष की आयु में निधन महाराष्ट्र
    विराट कोहली ने जानवरों के कल्याण के लिए उठाया यह कदम, अनुष्का को बताई इसकी प्रेरणा विराट कोहली
    अक्षय के बाद 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स मिले कोरोना संक्रमित, फिल्म की शूटिंग बंद अक्षय कुमार

    लंदन

    कोरोना वायरस: ब्रिटेन सरकार ने 65,000 पूर्व नर्स और डॉक्टरों को काम पर बुलाया भारत की खबरें
    कोरोना वायरस और कनिका कपूर की पार्टियां, लखनऊ में क्या-क्या हुआ? योगी आदित्यनाथ
    कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन की सरकार, प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पाए गए पॉजिटिव इटली
    विजय माल्या ने फिर की पैसा लौटाने की पेशकश, कहा- बैंक नहीं सुन रहे बात भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर ने 26 हजार रुपये का मास्क पहनकर किया लोगों को जागरूक सोशल मीडिया
    कोरोना काल में भी 'मिमी' की सिनेमाघरों में रिलीज चाहती हैं कृति सेनन मुंबई
    अजय देवगन की फुटबॉल पर आधारित फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे दुनियाभर के फुटबॉलर मुंबई
    इरफान के बेटे बाबिल तृप्ति डिमरी के साथ अनुष्का की नेटफ्लिक्स फिल्म 'काला' से करेंगे डेब्यू इंस्टाग्राम

    मनोरंजन

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्म बना सकते हैं राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड समाचार
    शरद केलकर फिल्म 'देजा वु' में सोलो लीड किरदार में आएंगे नजर मुंबई
    'विक्रम वेधा' की हिन्दी रीमेक की शूटिंग जून में शुरू कर सकते हैं ऋतिक रोशन मुंबई
    प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025