NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह
    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह

    लेखन मेघा
    May 20, 2023 | 06:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह
    प्रियंका चोपड़ा ने बताई निक जोनस संग शाही शादी की वजह (तस्वीर: इंस्टा/@nickjonas)

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अकसर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म 'लव अगेन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो वह अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने 2018 में निक जोनस के साथ जोधपुर के उमेद भवन में शाही शादी रचाई थी। अब अभिनेत्री ने अपनी शादी को इतने भव्य स्तर पर करनी की वजह बताई है।

    110 लोगों की मौजदूगी में हुई थी शादी

    CNN के साथ बातचीत के दौरान जब प्रियंका से उनकी शादी इतने बड़े पैमाने पर करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह हमेशा से महल में शादी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि मैं छोटी हूं। मैं जो कुछ भी करती हूं, वह बड़ा होता है। मैं एक बोल्ड लड़की हूं। यह बहुत बड़ी शादी थी, लेकिन इसमें सिर्फ 110 लोग शामिल हुए थे। वो सभी मेरे और निक के करीबी थे।"

    ऐसे ही शादी करना चाहती थीं प्रियंका

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने बताया कि वह हमेशा से ही इस तरह से महल में शादी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ी शादी थी, लेकिन इसमें सिर्फ 110 लोग ही शामिल हुए थे। ये सभी लोग मेरे और निक के करीबी थे।" अभिनेत्री ने कहा, "मैं हमेशा से 75 फुट की ट्रेल के साथ एक शाही महल में शादी करना चाहती थी तो क्यों नहीं करती?"

    1,826 घंटों में बना था गाउन

    प्रियंका ने निक से हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। व्हाइट वेडिंग में प्रियंका ने मोतियों और क्रिस्टल से बना गाउन पहना था, जिसे हाथों से बनाने में लगभग 1,826 दिन लगे थे। इसके साथ 75 फुट लंबी ट्रेल भी थी। इसके अलावा उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में लाल रंग का सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा पहना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए थे।

    सेरोगेसी के जरिए मां बनीं प्रियंका

    प्रियंका और निक ने 2022 में सेरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत इस दुनिया में किया। प्रियंका ने बताया था कि वह स्वास्थ्य संबंधी बीमारी के चलते मां नहीं बन सकती थीं, जिसकी वजह से उन्होंने सेरोगेसी की मदद ली।

    प्रियंका की आगामी फिल्में

    प्रियंका ने अमेजन स्टूडियोज की 'हेड्स ऑफ स्टेट' के लिए जॉन सीना और इदरिस एल्बा के साथ हाथ मिलाया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा पिछले महीने हुई थी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' से भी बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द तीनों अभिनेत्रियों के शेड्यूल के हिसाब से शूटिंग की तारीख तय की जाएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    निक जोनास

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं  बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने अब तक नहीं देखी ऑस्कर विजेता फिल्म 'RRR', खुद किया खुलासा राम चरण
    ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ, कही ये बात  अमेजन प्राइम वीडियो
    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    गदर 2: सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी सनी देओल की फिल्म गदर 2 फिल्म
    शाहरुख खान ने सबकुछ उजड़ जाने के बाद खड़ा किया अपना परिवार- मनोज बाजपेयी शाहरुख खान
    सलमान खान बांद्रा में बनाएंगे आलीशान होटल, जानिए डिजाइन में क्या-क्या है शामिल सलमान खान
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डिप्रेशन को बताया शहरी बीमारी, कहा- गांव में ऐसा कुछ नहीं होता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    निक जोनास

    प्रियंका चोपड़ा का बेटी मालती को लेकर खुलासा, कहा- दिखती जोनास है, लेकिन है असली चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस संग पहली बार भारत आईं बेटी मालती, देखिए वीडियो  प्रियंका चोपड़ा
    निक जोनस ने सुपरहिट गाने 'मान मेरी जान' का अंग्रेजी संस्करण किया जारी संगीत इंडस्ट्री
    प्रीति जिंटा ने विदेश में प्रियंका चोपड़ा संग खेली होली, सामने आईं तस्वीरें प्रीति जिंटा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023