NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्ष को बताया अपनी जिंदगी का सबसे 'बुरा दौर'
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्ष को बताया अपनी जिंदगी का सबसे 'बुरा दौर'
    प्रियंका चोपड़ा ने की हॉलीवुड में अपने संघर्ष पर बात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्ष को बताया अपनी जिंदगी का सबसे 'बुरा दौर'

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 27, 2024
    02:25 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। आज भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तूती बाेलती हो, लेकिन अभिनेत्री के लिए हॉलीवुड में अपनी जगह बनाना या कहें इतना बड़ा मुकाम हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा।

    शो 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका ने हाल ही में हॉलीवुड जगत में अपने शुरुआती संघर्ष पर खुलकर बात की।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    संघर्ष

    प्रियंका के लिए हॉलीवुड की राह नहीं थी आसान

    एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने कहा, "हॉलीवुड मेरे लिए एक ऐसी इंडस्ट्री थी, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। वहां के लोगों को मैं नहीं जानती थी। मैं बहुत अकेली थी और मेरे लिए यह बहुत डरावना अनुभव था। यह सब न्यूयॉर्क के एक किस्से की तरह था, जो वैसे भी एक चुनौतीपूर्ण शहर है। वह मेरी जिंदगी का एक सबसे बुरा दौर था।"

    प्रियंका ने बताया कि वहां जाकर उन्होंने एक बार फिर अपना करियर शुरू किया।

    खुलासा

    भारत में लोकप्रियता का नहीं मिला कोई फायदा

    अभिनेत्री बोलीं, "भारत में लोकप्रिय होने के बावजूद मुझे हॉलीवुड में खूब संघर्ष करना पड़ा। शुरुआत में तो लोगों ने मुझसे मुलाकात तक करने से इनकार कर दिया था। यह मेरे लिए बड़ा झटका था, लेकिन मैं टूटी नहीं और हिम्मत से आगे बढ़ती रही।"

    उन्होंने कहा, "मैं बहुत महत्वाकांक्षी महिला हूं। मैं बहुत तेजी से आगे बढ़ती हूं। मैं हमेशा यही चाहती हूं कि सबकुछ सुलझ जाए। मैं किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश में रहती हूं।"

    पसंद

    "मुझे लहर से लड़ने के बजाय उस पर सवार होना पसंद है"

    प्रियंका बातचीत में आगे कहती हैं, "कभी-कभार हमें ऐसी स्थिति का भी सामना करना पड़ता है, जब कोई समाधान नहीं मिलता। आपको उस स्थिति को स्वीकार करना चाहिए। यही वो सबक है, जिसने मुझे सक्षम बनाया है। मुझे लहर से लड़ने के बजाय उस पर सवार होना पसंद है।"

    प्रियंका ने बताया, "मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कई रिजेक्शन कई कारणों से झेले हैं। मुझे फिल्म से इसलिए भी हटा दिया गया, क्योंकि किसी की गर्लफ्रेंड को कास्ट कर लिया गया।"

    आगामी फिल्में 

    प्रियंका की आने वाली फिल्में

    प्रियंका ऑस्कर के लिए नामांकन पा चुकी डॉक्यूमेंट्री फिज्म 'टू किल ए टाइगर' की कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ी हैं।

    वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री के कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी की भी उम्मीद है, लेकिन ये फिल्म अभी अटकी हुई है।

    प्रियंका हॉलीवुड स्टार कार्ल अर्बन के साथ फिल्म 'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    प्रियंका चोपड़ा

    इन फिल्मी हस्तियों ने बेचीं अपनी शादी की झलकियां, OTT पर शो भी बना सेलिब्रिटी की शादी
    'बिग बॉस 17' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा? फिल्मों में कर चुकीं काम बिग बॉस
    क्या है जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल, जिसमें लगा सितारों का मेला? मणिरत्नम
    जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल: प्रियंका चोपड़ा ने दी मास्टरक्लास में अहंकार से दूर रहने की सलाह    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: क्या होता है अवंट-गार्डे सिनेमा? जानिए इसके बारे में सबकुछ हॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: सिनेमाई दुनिया में कैसे काम कर रहा AI? रणबीर कपूर पर हो चुका ये प्रयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    आयुष शर्मा के लिए सबकुछ तय करते हैं सलमान खान? अभिनेता ने बताई दिल की बात सलमान खान
    'दे दे प्यार दे 2' में आमने-सामने होंगे अजय देवगन-अनिल कपूर, जानिए कैसा होगा किरदार अनिल कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025