NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए करीब 22 करोड़ रुपये
    प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए करीब 22 करोड़ रुपये
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए करीब 22 करोड़ रुपये

    लेखन नेहा शर्मा
    May 20, 2021
    02:00 pm
    प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए करीब 22 करोड़ रुपये

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस से जूझ रहे भारत की हर तरह से मदद कर रही हैं। वह लोगों को महामारी के खिलाफ जागरूक भी करती रही हैं। पिछले कई दिनों से प्रियंका कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटा रही थीं और अब उन्होंने बताया है कि वह 'गिव इंडिया संस्था' के साथ मिलकर करीब 22 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही हैं। आइए जानते हैं प्रियंका ने क्या कहा।

    2/5

    अब हम 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सक्षम हैं- प्रियंका

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अब हम 500 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर और 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सक्षम हैं। 10 वैक्सीनेशन सेंटर के मैनपॉवर के लिए फंड का इंतजाम हो गया है। इससे 6,000 लोगों का वैक्सीनेशन हो जाएगा। साथ ही 2,500 लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा भी मिल पाएगी।' उन्होंने लिखा, 'योगदान देने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी मदद का ही नतीजा है कि हम करीब 22 करोड़ रुपये फंड इकट्ठा करने में सफल हो सके।'

    3/5

    कई विदेशी हस्तियों ने भी किया प्रियंका का सहयोग

    प्रियंका ने कुछ दिनों पहले भारत के कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए एक फंडरेजर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने फंडरेजर का लिंक भी शेयर किया था। उनके इस फंडरेजर मिशन में देश और विदेश की कई हस्तियों ने सहयोग किया है। हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन, रिचर्ड मैडेन, रेस विदरस्पून जैसी कई हस्तियों ने भी अपना योगदान किया है। ह्यू जैकमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'सपोर्ट इंडिया' भारत को हमारी मदद की जरूरत है।'

    4/5

    अनुष्का शर्मा ने भी शुरू किया था धन जुटाने का अभियान

    पिछले दिनों अनुष्का शर्मा ने बताया था कि उन्होंने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटा ली है। उन्होंने ट्वीट किया था, 'सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपये जुटाए जा चुके हैं।' एक वीडियो में अनुष्का ने कहा, "आप सभी की एकजुटता से हम बहुत खुश हैं। यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। यह आपके बिना संभव नहीं होता।"

    5/5

    देश में कोरोना के मौजूदा हालात

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,76,110 नए मामले सामने आए और 3,874 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,57,72,440 हो गई है। इनमें से 2,87,122 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक 54,67,537 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 84,371 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    प्रियंका चोपड़ा

    सेट पर घायल हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती- रिपोर्ट अमेरिका
    आलिया भट्ट अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों में नहीं करेंगी काम-रिपोर्ट आलिया भट्ट
    अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का छलका दर्द, कहा- प्रियंका चोपड़ा की वजह से नहीं मिला कोई काम मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध अमेरिका

    कोरोना वायरस

    10 मीटर तक हवा में फैल सकते हैं कोरोना एयरोसोल, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी भारत की खबरें
    कोरोना वैक्सीन से हो रहे मुनाफे के कारण दुनिया में नौ नए अरबपति बने वैक्सीन समाचार
    मरीजों में कैसे लगाएं ब्लैक फंगस का पता? AIIMS ने जारी की एडवायजरी दिल्ली
    अब घर बैठे कोरोना टेस्ट कर सकेंगे लोग, ICMR ने दी टेस्टिंग किट को मंजूरी पुणे

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.76 लाख नए मामले, 3,800 से ज्यादा मौतें कर्नाटक
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.67 लाख मरीज, रिकॉर्ड 4,529 मौतें अमेरिका
    कोरोना वायरस महामारी में छलका हिमानी शिवपुरी का दर्द, बोलीं- काम न मिलने से कमाई बंद बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: नए मामलों में कमी के बावजूद देश में क्यों बढ़ रही मौतें? कोरोना वायरस
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023