यूट्यूब पर अपना स्पेशल शो लेकर आ रही हैं प्रियंका, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
क्या है खबर?
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में छाई रहती हैं। पिछले साल निक जोनास से शादी के बंधन में बंधने के बाद अब प्रियंका ने अपने नए यूट्यूब स्पेशल शो के बारे में फैन्स को जानकारी दी है।
प्रियंका के इस शो का नाम 'इफ आई कुड टेल यू वन थिंग' है।
इस शो की पहली गेस्ट ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स होंगी।
प्रियंका अपने इस शो के ज़रिए कई एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लोगों से मिलने वाली हैं।
#10YearsChallenge
10 सालों में बदल गया है ज़िंदगी को देखने का नज़रिया
दरअसल, प्रियंका ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि, 'इन दिनों जब हर जगह #10YearsChallenge की बात हो रही है तो मैंने भी आपकी तरह ही अपने जीवन के बीते 10 सालों के बारे में सोचा।'
उन्होंने लिखा, 'मेरे जीवन में इस दौरान बहुत कुछ बदल गया है। न सिर्फ मेरा लुक बदला है या शादी हुई है, बल्कि ज़िदगी को देखने का नज़रिया भी बदला है।'
प्रेरणा
'मैं हमेशा से हूं एक लर्नर'
प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह अपने शो में दिखने वाली पहली गेस्ट जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के बारे में बात करती हुईं दिख रहीं हैं।
इसमें प्रियंका कह रहीं हैं कि वह सिमोन को बहुत पसंद करती हैं। उन्हें सिमोन के बारे में जो चीज़ सबसे ज़्यादा पसंद है कि वह किस तरह हर चीज़ को बाउंस बैक करती हैं।
प्रियंका, सिमोन के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो भी शेयर कर चुकीं हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट
वीडियो शेयर कर प्रियंका ने दी जानकारी
जानकारी
'द स्काई इज़ पिंक' में आएंगी नज़र
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका, सोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'द स्काई इज़ फिंक' में नज़र आएंगी। इसमें फरहान व ज़ायरा वसीम भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'इज़न्ट इट रोमांटिक' में भी दिखेंगी।