NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म 'अनुजा' से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या कहा
    अगली खबर
    ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म 'अनुजा' से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या कहा
    प्रियंका चोपड़ा बनीं 'अनुजा' का हिस्सा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankaonline)

    ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म 'अनुजा' से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या कहा

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 09, 2025
    11:17 am

    क्या है खबर?

    भले ही किरण राव की 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन भारत के लिए ऑस्कर में अब भी एक आस है।

    दरअसल, 2 बार ऑस्कर जीत चुकीं गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित 'अनुजा' भारत के लिए ये उम्मीद लेकर आई है। उनकी इस फिल्म को अन्य 15 फिल्मों के साथ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में चुना गया है।

    अब खबर है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से जुड़ गई हैं।

    जिम्मेदारी

    प्रियंका बनीं फिल्म की एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर

    प्रियंका फिल्म 'अनुजा' से बतौर एग्जिक्यूटिव प्रोडयूसर जुड़ गई हैं। यह वही फिल्म है, जिसने 2024 हॉलीशॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया था।

    अब लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में 2025 में होने वाले ऑस्कर पुरस्कार के लिए यह अपनली दावेदारी पेश करेगी। ऑस्कर नामांकन का ऐलान होने से पहले प्रियंका फिल्म में शामिल हो गई हैं।

    बता दें कि गुनीत भी इस फिल्म की एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर ही हैं।

    खुशी

    प्रियंका ने जताया गर्व

    प्रियंका ने फिल्म से जुड़कर खुशी जाहिर की। उन्होंने वैराइटी से कहा, "यह खूबसूरत फिल्म दुनियाभर के लाखों बच्चों को प्रभावित करने वाले एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डालती है। 'अनुजा' एक मार्मिक और दिल छू लेने वाली रचना है, जो हमें बताती है कि कैसे विकल्प हमारे जीवन की दिशा को नया आकार देते हैं। मुझे गर्व है कि मैं इस प्रभावशाली फिल्म का हिस्सा हूं।"

    फिल्म की निर्माता भी प्रियंका के इस सहयोग से बेहद खुश हैं।

    बयान

    निर्माता ने कही ये बात

    एडम जे ग्रेव्स ने इस फिल्म का निर्देशन किया और उन्हीं की कलम से इसकी कहानी निकली है, वहीं सुचित्रा मट्टई इस फिल्म की निर्माता हैं।

    मट्टई ने कहा, "अनुजा की कहानी में प्रियंका का विश्वास हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम उन्हें अपनी टीम में शामिल कर बेहद रोमांचित हैं।"

    इससे पहले प्रियंका ऑस्कर में नामांकन पा चुकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल ए टाइगर' और 'द व्हाइट टाइगर' में भी एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

    कहानी

    क्या है 'अनुजा' की कहानी?

    इसकी कहानी 9 साल की एक अनाथ बच्ची अनुजा की है, जो अपनी 17 साल की बहन पलक के साथ एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के लिए स्कूल छोड़ देती है। एक टीचर फैक्ट्री में आता है और अनुजा को एक अच्छे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने का शानदार मौका देने का वादा करता है, इसके बाद उसकी किस्मत क्या करवट लेती है, फिल्म में यही दिखाया गया है।

    सजदा पठान और अनन्या शानबाग ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    गुनीत मोंगा

    ताज़ा खबरें

    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्ष को बताया अपनी जिंदगी का सबसे 'बुरा दौर' बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा कैसे रखती हैं अपनी बेटी का ख्याल? बताया किस बात का होता है मलाल बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने चुना अपने से कम उम्र का जीवनसाथी, कई बड़े नाम शामिल कैटरीना कैफ
    'बर्फी' से 'छिछोरे' तक, मानसिक समस्याओं पर बात करती हैं ये लोकप्रिय हिंदी फिल्में छिछोरे फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान की 'सिकंदर' से प्रभास की 'राजा साब' तक, त्योहारों पर रिलीज होंगी ये फिल्में सलमान खान
    अमिताभ बच्चन ने इन 4 दिग्गज हस्तियों को एक साथ दी श्रद्धांजलि, कैप्शन ने खींचा ध्यान अमिताभ बच्चन
    विनीत कुमार सिंह की फिल्म 'मैच फिक्सिंग' की नई रिलीज का ऐलान, नया पोस्टर भी जारी विनीत कुमार सिंह
    विक्रमादित्य मोटवानी की 'ब्लैक वारंट' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां रिलीज होगी वेब सीरीज  नेटफ्लिक्स

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2024 में 'ओपेनहाइमर' ने मचाया धमाल, जानिए विजेताओं की पूरी सूची  फिल्म पुरस्कार
    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024: भारत की एकमात्र उम्मीद डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' पुरस्कार पाने से चूकी फिल्म पुरस्कार
    ऑस्कर 2024: रॉबर्ट डाउनी जूनियर बने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, जीता करियर का पहला ऑस्कर   रॉबर्ट डाउनी जूनियर
    ऑस्कर 2024: किलियन मर्फी ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब, 'ओपेनहाइमर' बन किया राज  क्रिस्टोफर नोलन

    गुनीत मोंगा

    गुनीत मोंगा ने किया शादी का ऐलान, बताई 39 की उम्र में घर बसाने की वजह बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और सनी कपूर ने रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें सेलिब्रिटी की शादी
    क्या होता है ऑस्कर लंच कार्यक्रम जिसमें शामिल हुए अली फजल और गुनीत मोंगा? ऑस्कर पुरस्कार
    'द एलेफैंट विस्परर्स': जानिए कैसी है ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय शॉर्ट फिल्म और कहां देखें ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025