NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख और सलमान नहीं बल्कि इस भारतीय अभिनेत्री को किया गया दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च
    अगली खबर
    शाहरुख और सलमान नहीं बल्कि इस भारतीय अभिनेत्री को किया गया दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च

    शाहरुख और सलमान नहीं बल्कि इस भारतीय अभिनेत्री को किया गया दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Nov 21, 2019
    11:48 am

    क्या है खबर?

    सेलीब्रिटीज़ दुनिया भर में फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। फैन्स भी अपने चहेते स्टार के बारे में हर जानकारी जानने के लिए उनके नाम को ऑनलाइन सर्च करते रहते हैं।

    ऐसे में भारतीय सेलीब्रिटीज की पॉपुलरिटी पर हाल ही में एक स्टडी गई।

    ये स्टडी अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

    इस लिस्ट में टॉप पर शाहरुख खान या सलमान खान नहीं बल्कि एक अभिनेत्री हैं।

    आइए जानें।

    नंबर एक

    प्रियंका चोपड़ा लिस्ट में टॉप पर

    दरअसल, SEMrush ने हाल ही में भारतीय अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की वैश्विक स्तर पर पॉपुलरिटी को लेकर एक स्टडी की।

    इस लिस्ट के अनुसार, दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं।

    वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान हैं।

    सिर्फ अक्टूबर 2019 में प्रियंका को 27 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया जबकि सलमान को 18 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।

    जानकारी

    प्रियंका को सबसे ज्यादा दिसंबर 2018 में किया गया सर्च

    स्टडी के मुताबिक, प्रियंका को दिसंबर 2018 में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया, क्योंकि उस समय प्रियंका की शादी थी। पिछले साल दिसंबर में उनको 1.36 करोड़ बार सर्च किया गया। वहीं, सलमान को एक महीने में लगभग 27 लाख बार सर्च किया गया।

    अभिनेता

    टॉप तीन अभिनेताओं में शाहरुख का नाम भी शामिल

    आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि स्टडी में यह भी बताया गया है कि प्रियंका को एक महीने औसत 40 लाख से ज्यादा बार सर्च किया जाता है। वहीं, सलमान को एक महीने में औसत 20 लाख से ज्यादा बार सर्च किया जाता है।

    अगर टॉप तीन सर्च किए जाने भारतीय अभिनेताओं की बात करें तो स्टडी के मुताबिक इस लिस्ट में सलमान के बाद अमरीश पुरी और शाहरुख खान का नाम शामिल है।

    अभिनेत्रियां

    टॉप तीन अभिनेत्रियों में सनी का नाम शामिल

    टॉप तीन सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियोंं की बात करें तो इसमें प्रियंका के बाद सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

    खास बात यह है कि सनी इस लिस्ट में दीपिका से ऊपर हैं। जहां सनी को लोगों द्वारा 30 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया वहीं दीपिका को 20 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।

    इस लिस्ट में मधुबाला छठवें नंबर पर शामिल हैं। मधुबाला को लगभग 13 लाख बार सर्च किया गया।

    जानकारी

    लिस्ट में कैटरीना, आलिया, अमिताभ का भी नाम

    कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन जैसे भारतीय सितारों का भी नाम इस सूची में शामिल है। अमिताभ, टॉप सर्च अभिनोताओं की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उन्हें सात लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दीपिका पादुकोण

    #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, सैफ अली खान को बनाते हैं सुपरस्टार बॉलीवुड समाचार
    अपनी पार्टी के विवादित वीडियो पर करण जौहर ने तोड़ दी चुप्पी, अब बताया पूरा सच करण जौहर
    क्या फिल्म 'रामायण' में राम-सीता के रोल में दिखेंगे ऋतिक और दीपिका? बॉलीवुड समाचार
    फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप-टेन में नहीं दीपिका-प्रियंका, यह अभिनेत्री बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली एक्ट्रेस हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अंग्रेजी नहीं इन हिंदी शोज़ को देखना पसंद करती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मनोरंजन
    क्या शो में अर्चना की कंपनी से खुश नहीं है कपिल, चाहते हैं सिद्दू की वापसी? कपिल शर्मा
    अभी कुछ दिन और वेंटिलेशन पर रहेंगी लता मंगेश्कर, नहीं मिली अस्पताल से छुट्टी मुंबई
    'रेस 3' में पहली पसंद नहीं थे बॉबी देओल, इस अभिनेता को किया था रिप्लेस मनोरंजन

    शाहरुख खान

    बॉलीवुड को पसंद है जम्मू-कश्मीर, 'भारत के स्वर्ग' और लद्दाख में इन फिल्मों की हुई शूटिंग जम्मू-कश्मीर
    '2.0' के डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं शाहरुख, सुपरहीरो का होगा किरदार! अक्षय कुमार
    'कलंक' के फ्लॉप होने पर भी वरुण को 'स्ट्रीट डांसर 3D' के लिए मिले इतने करोड़! अक्षय कुमार
    बॉलीवुड में सुहाना के डेब्यू की तैयारियां तेज, रिलीज़ हुआ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने खरीदी करोड़ों की कार, देखें तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    अब आप भी लिख सकते हैं 'दबंग 3' के लिए डायलॉग, जानें कैसे बॉलीवुड समाचार
    नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा- 'आयरन मैन' जैसी फिल्में बच्चों के लिए हॉलीवुड समाचार
    अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी को इस खास तरह से सेलीब्रेट करेंगे दीपिका और रणवीर दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025