NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए इन सितारों को मिलते हैं करोड़ो रुपये
    अगली खबर
    इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए इन सितारों को मिलते हैं करोड़ो रुपये

    इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए इन सितारों को मिलते हैं करोड़ो रुपये

    लेखन भावना साहनी
    Jun 15, 2020
    11:38 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड हस्तियां अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं इनके पोस्ट को कुछ में ही घंटों करोड़ों लाइक्स मिल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा कलाकार सोशल मीडिया पर मात्र एक पोस्ट शेयर कर भी करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

    दरअसल, इन्हें पोस्ट शेयर करने के लिए लाखों, करोड़ों रुपये दिए जाते हैं। आइए जानते हैं किस सेलिब्रिटी को कितने पैसे मिलते हैं।

    #1

    प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का जादू हॉलीवुड में भी चलाया है। आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं।

    वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 50 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें एक स्पॉन्सर पोस्ट के लिए लगभग 1.87 करोड़ रुपये मिलते हैं।

    प्रियंका ने पिछली बार इंस्टाग्राम पर अपने पिता के जवानी के दिनों की पोस्ट शेयर की थी। अब उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    #2

    आलिया भट्ट

    अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने चाहने वालों के साथ कुछ न कुछ नया शेयर करती ही रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 48 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    वहीं आलिया अपनी हर एक पोस्ट के लिए एक करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

    आलिया ने पिछली बार रणबीर कपूर के कुत्ते के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है।

    #3

    शाहरुख खान

    बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान वैसे तो सोशल मीडिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं। वह कुछ खास मौकों पर ही इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट शेयर करते हैं।

    हालांकि, आपको बता दें कि वह अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 80 लाख से एक करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं।

    शाहरुख के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिछली बार उन्होंने मीर फाउंडेशन का पोस्ट किया था।

    #4

    अमिताभ बच्चन

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी कविताएं फॉलोअर्स बेहद पसंद करते हैं। बिग बी इंडस्ट्री की उन हस्तियों में से हैं जिनके फॉलोअर्स में कई दिग्गज हस्तियां हैं।

    इंस्टाग्राम पर उनके 18 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वह ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

    अमिताभ अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 40-50 लाख रुपये लेते हैं। उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट में फिल्मी 'गुलाबो सिताबो' की रेटिंग पोस्ट की है।

    #5

    शाहिद कपूर

    शाहिद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फिल्मों की पोस्ट करते रहते हैं।

    क्या आप जानते हैं कि शाहिद इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट के लिए 20 से 40 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। इंस्टाग्राम पर इस समय उनके 27 मिलियन से भी ज्यादा फॉलेअर्स हैं।

    वहीं उन्होंने पिछली बार अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसका साथ लिखा था कि वह बाहर के दिनों को याद कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बॉलीवुड समाचार

    रोनित रॉय के सिर पर है 100 परिवारों की जिम्मेदारी, बेचना पड़ रहा है सामान टीवी शो
    नवाजुद्दीन की भतीजी ने फिर किए चौंकाने वाले खुलासे, अब अभिनेता के भाई ने जताई प्रतिक्रिया मनोरंजन
    एकता कपूर ने 'XXX 2' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, रेप धमकियां देने वालों पर फूटा गुस्सा टीवी शो
    गोरा करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार कर चुके बॉलीवुड सितारे कह रहे #BlackLivesMatter प्रियंका चोपड़ा

    मनोरंजन

    अब पत्रकार बनने जा रहे हैं शाहरुख खान, आर माधवन की इस फिल्म में आएंगे नजर! बॉलीवुड समाचार
    तापसी पन्नू ने बनाया नया रिकॉर्ड, 12 महीनों में सफल फिल्में देकर कमाए 352 करोड़ रुपए बॉलीवुड समाचार
    कानूनी पचड़ों में फंसी अमिताभ और आयुष्मान की 'गुलाबो सिताबो', लगा कहानी चुराने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    कोरोना पॉजीटिव होने का दर्द सुनाते-सुनाते हुए रो पड़ी मोहिना कुमारी, वीडियो में बताया हाल बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के दौरान इस वजह से फूट-फूट कर रोयीं थीं प्रियंका बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ होंगे रणबीर कपूर? बॉलीवुड समाचार
    क्या सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच सब कुछ ठीक है? अभिनेत्री ने बताया सच बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका पर रंगोली का निशाना, देश में पर्यावरण पर हो रहा काम उस पर भी बोलिए हॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    अगले महीने फ्रांस में रणबीर और आलिया करेंगे शादी? बॉलीवुड समाचार
    आलिया, वरुण के बाद अब इस स्टारकिड को लॉन्च करने की तैयारी में करण जौहर करण जौहर
    शादी, जन्मदिन और मुंडन पार्टी के लिए उपलब्ध रणवीर, बुकिंग के लिए दीपिका से करें संपर्क दीपिका पादुकोण
    क्या 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ शाहरुख-सलमान भी आएंगे नज़र? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025