Page Loader
प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ कपड़े चोरी करने और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला
प्रियंका चाहर चौधरी पर लगा कपड़े चोरी करने का आरोप (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachaharchoudhary)

प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ कपड़े चोरी करने और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला

लेखन मेघा
Apr 25, 2023
11:38 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस' के सीजन 16 का हिस्सा रही प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपनी पूर्व फ्लैटमेट के साथ चल रहे विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री की पूर्व फ्लैटमेट इशिता रेहा गुप्ता, जो एक फैशन डिजाइनर भी हैं, ने उन पर कपड़े चोरी करने, उत्पीड़न और उनकी नकल करने का आरोप लगाया है। इशिता ने प्रियंका की PR पर भी उन्हें परेशान करने की बात कही है, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विवाद

कैसे शुरू हुआ विवाद

इसकी शुरुआत तब हुई जब प्रियंका ने बेज रफल लहंगे में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इशिता का दावा है कि ये उनकी फैशन लाइन के लिए डिजाइन किया गया था। विदेश में बसी इशिता ने अपने डिलीट किए गए ट्वीट में दावा किया था कि अभिनेत्री ने उनकी 30,000 पाउंड (लगभग 30 लाख रुपये) की ड्रेस चोरी की है। इशिता ने उन्हें ऑनलाइन परेशान करने के लिए PR का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

विस्तार

क्या कहा था इशिता ने?

इशिता ने प्रियंका के बारे में ट्विटर पर लिखा था, 'एक ऐसी औरत जो अपनी PR टीम के साथ दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए अच्छा बनने का नाटक किया।' उन्होंने लिखा, 'वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके और मेरे तरह कपड़े पहनकर वह मेरी जैसी हो जाएगी। उसने मेरे 30,000 पाउंड से ज्यादा के कपड़े चुराए फिर भी मैंने कुछ नहीं कहा।'

बयान

ऐसा PR करना अच्छा नहीं- इशिता

इशिता ने लिखा, 'इसने कपड़े चुराए है, लेकिन यह हम दोनों के बीच है ना। ये पता नहीं कौन है इसके दुश्मन। मैं अब उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। ब्लॉक करने के बाद भी अगर वह मेरा पीछा करती है और मेरी नकल करती है तो यह उसकी समस्या है।' उन्होंने लिखा, 'वैसे कपड़े मांग लेती तो में दे देती अपने आप। बिना पूछे लेना और भागना ही चोरी करना है, लेकिन ऐसा PR करना अच्छी बात नहीं है।'

आरोप

प्रियंका पर लगाया फर्जी अकाउंट बनाने का आरोप

इशिता ने अभिनेत्री को ऑनलाइन परेशान करने के लिए दोषी ठहराया और ट्वीट किया, 'आप जानते हैं कि उसने ध्यान आकर्षित करने के लिए क्या किया? उसने इशिता के नाम से ट्विटर फैन अकाउंट बनाए, ठीक उसी तरह जैसे केआर ने आर्यन के नाम से अकाउंट बनाया थे। इसे नीचे क्या हरकत हो सकती है? मैं कब से इस सबको नजरअंदाज कर रही थी।' हालांकि इस मामले में प्रियंका की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

शिकायत

इशिता ने मुंबई पुलिस को दी शिकायत

इशिता ने ट्विटर पर प्रियंका के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा, 'मुंबई पुलिस यह निराधार और झूठ है। यह प्रियंका और उनकी PR टीम का काम है। मैं भारत से दूर हूं इसलिए फर्जी शिकायत नहीं कर सकती, लेकिन जब मैं वापस आऊंगी जो जल्द ही हम आगे बढ़ेंगे तो इसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में रखें।' मुंबई पुलिस ने भी इशिता को जवाब देते हुए उनसे अपनी शिकायत का सारा विवरण देने के लिए कहा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ट्वीट

बयान

इंस्टाग्राम पर भी किया पोस्ट साझा 

इशिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका के साथ एक लड़के तस्वीर साझा करते हुए उसे अभिनेत्री का बॉयफ्रेंड बताते हुए लिखा कि उन्होंने इसे ढूंढ लिया। उन्होंने लिखा, 'कभी मेरे साथ पंगा मत लो। इशिता होने की परेशान क्या है पता कि कभी वो झूठ नहीं बोलती। वह ऐसे लोगों के नाम से ध्यान नहीं खींचती जिनके साथ खुद को नहीं रखती।' उन्होंने लिखा, 'मेरे पास इस सबके लिए समय नहीं है और अब सारे जानकारी पुलिस के पास है।'