NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया देश का गौरव, UNICEF के इस अवॉर्ड से होंगी सम्मानित
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया देश का गौरव, UNICEF के इस अवॉर्ड से होंगी सम्मानित

    प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया देश का गौरव, UNICEF के इस अवॉर्ड से होंगी सम्मानित

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jun 13, 2019
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया का भी एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं।

    प्रियंका के फैन्स पूूरी दुनिया में हैं। चाहे अभिनय हो या गाना, वह हर चीज में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं।

    अब पीसी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

    यूनिसेफ (UNICEF) की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में सम्मानित किया जाएगा।

    प्रियंका को यह सम्मान दिसंबर में दिया जाएगा।

    सोशल मीडिया

    प्रियंका ने जाहिर की खुशी

    प्रियंका ने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।

    इस पर खुशी जाहिर करते हुए पीसी ने लिखा, 'मैं यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल पर डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के साथ मुझे सम्मानित करने के लिए यूनिसेफ यूएसए की बहुत आभारी हूं।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'दुनिया के सभी बच्चों की तरफ से उनकी शांति, स्वतंत्रता और शिक्षा के अधिकार के लिए यूनिसेफ के साथ काम करना ही मेरे लिए सब कुछ है।'

    ट्विटर पोस्ट

    प्रियंका ने ट्वीट कर दी जानकारी

    So humbled. Thank u @UNICEFUSA for honouring me with the Danny Kaye Humanitarian Award at the #UNICEFSnowflake Ball in December! My work with @UNICEF on behalf of all the world's children means everything to me..Here’s to peace freedom the right to education #ForEveryChild pic.twitter.com/OZ4Qppc1y4

    — PRIYANKA (@priyankachopra) June 12, 2019

    जानकारी

    2006 से यूनीसेफ से जुड़ी हुईं हैं प्रियंका

    बता दें कि प्रियंका साल 2006 से यूनीसेफ से जुड़ी हैं। साल 2010 और 2016 में उन्हें बाल अधिकार के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनीसेफ गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था।

    अवॉर्ड समारोह

    3 दिसबंर को न्यूयॉर्क में संपन्न होगा समारोह

    यह न्यूयॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह है, जिसमें यूनिसेफ की ओर से मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले लोगों को अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।

    इस समारोह का आयोजन 3 दिसंबर को न्यूयॉर्क में किया जाएगा।

    प्रियंका, पिछले महीने यूनीसेफ के काम के लिए इथियोपिया गईं थीं।

    प्रियंका हमेशा समाज और बच्चों के लिए आवाज उठातीं रहती हैं।

    वह वैश्विक स्तर पर कई सामाजिक समारोहों में हिस्सा ले चुकी हैं।

    समाज सेवा

    प्रियंका कई मुद्दों पर कर चुकी हैं बात

    प्रियंका, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के साथ ही साथ लैंगिक समानता और नारीवाद के बारे में भी हमेशा बात करती रहती हैं।

    प्रियंका, यूनाइटेड नेशन के 'गर्ल अप' अभियान का हिस्सा रही हैं।

    इसके अलावा वह भारत के भी कई NGOs से भी जुड़ी रही हैं। इनके माध्यम से उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा में सुधार के तरीकों के बारे में जागरुकता फैलाई है।

    वर्क फ्रंट

    'द स्काई इज़ पिंक' में आएंगी नजर

    फिल्मों की बात करें तो इस समय प्रियंका अपनी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। इसको सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

    इसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम किरदारों में हैं।

    फिल्म की कहानी मोट‍िवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी की कहानी पर आधारित होगी।

    'द स्काई इज़ पिंक' 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ होगी।

    इस फिल्म के जरिए प्रियंका लगभग तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    बॉलीवुड समाचार

    दिशा ने अपनी जिंदगी को लेकर किए खुलासे, बताया उनकी ग्लैमरस तस्वीरों पर पिता का रिएक्शन मनोरंजन
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' अनन्या पांडेय को क्लब में नहीं मिली एंट्री, जानें वजह दीपिका पादुकोण
    क्या मौनी रॉय ने फिर करवाई प्लास्टिक सर्जरी? 'भारत' के प्रीमियर में अलग अंदाज में दिखीं मनोरंजन
    पद्मश्री सम्मानित दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्दांजलि नरेंद्र मोदी

    मनोरंजन

    सलमान खान ने सिक्योरिटी गॉर्ड को पब्लिक में जड़ा थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार हिरानी की लव स्टोरी में रोमांस करते दिख सकते हैं शाहरुख खान! ऐसी होगी कहानी बॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ के एक दिन बाद ही ऑनलाइन लीक हुई सलमान खान की 'भारत' बॉलीवुड समाचार
    हुमा कुरैशी को मिला हॉलीवुड प्रोजेक्ट, जैक स्नायडर की फिल्म में निभाएंगी अहम किरदार दीपिका पादुकोण

    प्रियंका चोपड़ा

    अनुष्का शर्मा ही नहीं इन सितारों के भी हैं हमशक्ल, असली को पहचान पाना मुश्किल बॉलीवुड समाचार
    #KissDay: बॉलीवुड की पहली किस से लेकर फिल्म में सबसे ज़्यादा किस तक, कुछ रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    पुलवामा आतंकी हमला: आमिर, सलमान, अनुष्का सहित कई बॉलीवुड सितारों का फूटा गुस्सा नरेंद्र मोदी
    क्या मां बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा? वायरल हो रही फोटो में दिखा बेबी बंप बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025