LOADING...
पुराना घर बेच अपने लिए नया घर ढूंढ़ रहे हैं प्रियंका-निक, बजट जानकर चौंक जाएंगे आप

पुराना घर बेच अपने लिए नया घर ढूंढ़ रहे हैं प्रियंका-निक, बजट जानकर चौंक जाएंगे आप

Aug 07, 2019
05:42 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। पीसी और निक की मस्ती करती हुईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ये कपल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में मेजर कपल गोल्स देता है। अब ये कपल अपने लिए नया घर तलाश रहा है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक नए घर के लिए इस कपल का बजट 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

बजट

140 करोड़ रुपये के बजट में होगा निक-प्रियंका का नया घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक और प्रियंका, 2 करोड़ डॉलर (लगभग 140 करोड़ रुपये) के बजट मेें अपना नया घर ढूंढ रहे हैं। इसके लिए निक ने बेवर्ली हिल्स के पास मौजूद अपने घर को बेच दिया है। निक ने इसे 69 लाख डॉलर में बेचा है। बता दें कि इस घर को अप्रैल 2018 में निक ने 65 लाख डॉलर में खरीदा था। अब देखना होगा कि 'निक्यांका' का नया घर कैसा होता है!

जानकारी

काफी स्पेसियस था निक-प्रियंका का पहला घर

मिली जानकारी के मुताबिक, निक और प्रियंका चोपड़ा का पहला घर करीब 4,129 स्कवायर फीट में फैला हुआ था। उनका पहला घर काफी स्पेसियस था। उसमें पांच बेडरूम और पांच बाथरूम थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

प्रियंका और निक

रिपोर्ट

2.8 करोड़ डॉलर है प्रियंका की नेट वर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक अभी भी घर ढूंढ रहे हैं और अभी कहीं सेटल नहीं हुए हैं। वहीं, 140 करोड़ रुपये बहुत बड़ी रकम होती है, लेकिन प्रियंका और निक इसे अफोर्ड कर सकते हैं क्योंकि जहां निक की नेट वर्थ 2.5 करोड़ डॉलर है तो पीसी की नेट वर्थ 2.8 करोड़ डॉलर है। बता दें कि प्रियंका महज एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 1.87 करोड़ रुपये कमाती हैं।

सेलीब्रेशन

पीसी के जन्मदिन के केक की कीमत तीन लाख रुपये से ज्यादा

मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। पीसी ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मियामी में मनाया था। पीसी का जन्मदिन सेलीब्रेट करने उनकी बहन परिणीति चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा भी मियामी गईं थीं। मियामी से पीसी की कई तस्वीरें वायरल हुईं थीं। पीसी की केक काटती तस्वीरें वायरल हुईं थीं। कहा गया था कि इस केक की कीमत लगभग 3.45 लाख रुपये थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अपने पति के साथ निक

वर्क फ्रंट

'द स्काई इज़ पिंक' में आएंगी नजर

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में दिखाई देंगी। इसको सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। इसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी मोट‍िवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी की कहानी पर आधारित होगी। 'द स्काई इज़ पिंक' 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका लगभग तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'द स्काई इज पिंक की स्टारकास्ट के साथ प्रियंका