Page Loader
मशहूर पत्रकार और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का 73 वर्ष की उम्र में निधन
प्रीतिश नंदी का 73 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर पत्रकार और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का 73 वर्ष की उम्र में निधन

लेखन Manoj Panchal
Jan 09, 2025
12:28 am

क्या है खबर?

मशहूर पत्रकार, कवि और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है। वे 73 वर्ष के थे। खबरों के अनुसार, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। नंदी को शिवसेना के पूर्व राज्यसभा सदस्य के रूप में उनके राजनीतिक जीवन और पशु अधिकारों के लिए उनके काम के लिए भी जाना जाता है। नंदी के परिवार में उनकी पत्नी रीना और बच्चे कुशन, इशिता और रंगीता हैं।

श्रद्धांजलि

अनुपर खेर ने दी श्रद्धांजलि

नंदी को श्रद्धांजलि देते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, 'मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ और सदमा लगा! अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक साहसी और अद्वितीय संपादक/पत्रकार! वह मेरे लिए सपोर्ट सिस्टम थे और मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में ताकत का एक बड़ा स्रोत थे। वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला हूं।'

ट्विटर पोस्ट

अनुपर ने नंदी को बताया "यारों का यार"

पहचान 

कौन थे प्रीतिश नंदी?

नंदी एक पत्रकार और मशहूर मीडिया हस्ती थे। उनका जन्म 15 जनवरी, 1951 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। 1990 के दशक में उन्होंने दूरदर्शन पर 'द प्रीतिश नंदी शो' नाम से एक टॉक शो भी होस्ट किया था। उन्होंने 1998 से 2004 तक शिवसेना पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी काम किया। नंदी एक प्रसिद्ध कवि भी थे और उन्होंने अंग्रेजी में 40 से अधिक कविता की पुस्तकें लिखीं।

जानकारी

बनाई ये फिल्में

नंदी ने प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस की स्थापना की थी। इस बैनर के तहत उन्होंने 'कांटे', 'झंकार बीट्स', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' समेत कई फिल्में बनाई। उनकी हालिया वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' और 'मॉडर्न लव मुंबई' हैं।

अवार्ड 

नंदी को मिले ये पुरस्कार

नंदी को 1977 में भारत सरकार ने पद्मश्री (भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) दिया था। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने उन्हें 2001 में लिबरेशन वॉर पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें साल 2008 में कर्मवीर पुरस्कार (सामाजिक न्याय और नागरिक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार) मिला था। नंदी को 2012 में हॉलीवुड में जेनेसिस अवार्ड्स में अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें 2006 में संयुक्त राष्ट्र विरासत पुरस्कार भी मिला था।