पृथ्वी शॉ-आकृति सगाई तोड़ने के कुछ हफ्तों बाद फिर आए साथ, खुद बताई पीछे की वजह
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल फिर से एक हो गए हैं। दोनों ने इसी साल सगाई की थी और फिर 6 महीने बाद अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। आकृति ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, अब दोनों ने मतभेद सुलझाकर अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।
फैसला
आकृति ने क्यों किया था सगाई तोड़ने का फैसला?
आकृति ने लिखा, 'जब मैंने अपनी सगाई तोड़ने का फैसला किया, तब मैंने अपने करीबी लोगों की राय को खुद पर हावी होने दिया। उस समय मुझे ऐसा लगा कि वे हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर समझते हैं। इस वजह से मैंने अपने मंगेतर और हमारे रिश्ते को उसी नजरिये से देखना शुरू कर दिया। मुझे लगता है कि मुझे गलत सलाह दी गई और मैंने वह ईमानदार बातचीत किए बिना फैसला कर लिया, जिसकी हम दोनों को जरूरत थी।'
बात
आकृति ने की पृथ्वी से खुलकर बात
आकृति ने आगे लिखा, 'मैं उस फैसले और उससे हुए दुख की जिम्मेदारी लेती हूं। तब से हमने खुलकर बात की है, एक-दूसरे को समझा और फिर से साथ रहने का फैसला किया है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी और की जरूरत नहीं है। इस बार, मैं चाहती हूं कि हमारा भविष्य हमारी आपसी समझ, भरोसे और प्यार से तय हो। जब हम नई शुरुआत कर रहे हैं, तो प्लीज हमारे फैसले का सम्मान करें।'
जानकारी
कौन हैं आकृति?
पृथ्वी एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जबकि आकृति एक अभिनेत्री हैं, जो तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' में नजर आई थीं। दोनों ने 8 मार्च, 2026 को धूमधाम से सगाई की थी। इसके बाद 17 सितंबर, 2026 को आकृति ने अलग होने की घोषणा की थी।