भुवन बाम-रोहित सराफ की सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का ऐलान, जानिए कब-कहां होगी रिलीज
क्या है खबर?
अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले भुवन बाम अब युवा क्रांतिकारी बनकर आ रहे हैं। उनकी सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का ऐलान हुआ है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित एक ऐतिहासिक-ड्रामा है। रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा भी इसका हिस्सा होंगे। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और मोनिषा आडवाणी व मधु भोजवानी के एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, ये सीरीज प्रिसद्ध लेखक संजीव सान्याल की किताब 'क्रांतिकारी: भारत की स्वतंत्रता की दूसरी कहानी' पर आधारित है।
रिलीज
विश्व स्तर पर रिलीज होगी 'द रिवोल्यूशनरीज'
'द रिवोल्यूशनरीज' की कहानी साल 1912 के दौरान के उन युवा और निडर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष पर आधारित है, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ हथियार उठाए थे।
भुवन ने इसमें 'रासबिहारी बोस' की भूमिका निभाई है, जबकि रोहित ने 'सचिन्द्र नाथ सान्याल' का किरदार निभाया है।
सीरीज का प्रीमियर 11 सितंबर, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। यह भारत समेत 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी और अंग्रेजी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
planned it, believed it, led it with pride ✊meet Rash Behari Bose 💙#TheRevolutionariesOnPrime, New Series, Sept 11@Bhuvan_Bam @rohitssaraf @PratibhaRanta @gurfatehpirzada @TheRealJKShah @nikkhiladvani @monishaadvani @madhubhojwani @sanjeevsanyal #EmmayEntertainment @TSeries… pic.twitter.com/8gpARnc1tZ
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 18, 2026