'चार यार' सीरीज की रिलीज तारीख का ऐलान, दोस्ती और अंडरवर्ल्ड की दिखेगी कहानी
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई वेब सीरीज 'चार यार' का ऐलान किया है। यह एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी मुंबई के 4 जिगरी दोस्तों और अंडरवर्ल्ड के दलदल पर आधारित होगी। विनय वायकुल इसके निर्देशक हैं, जिन्हें सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' (2024) के लिए जाना जाता है। सीरीज में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयारक मेहता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। साई तम्हंकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल सहायक कलाकार होंगे।
रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज वैश्विक स्तर पर होगी रिलीज
निर्माताओं ने 8 एपिसोड वाली सीरीज का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'चार दोस्त, एक चोरी, और अब पीछे मुड़ने का कोई रास्ता नहीं।'
इसकी कहानी 2000 के दशक में मुंबई पर आधारित होगी, जहां ये चारों दोस्त अप्रत्याशित परिस्थिति में फंसकर गैंगस्टरों के रास्ते पर आ खड़े होते हैं। उनकी दोस्ती ही उन्हें इस मुश्किल से निकालती है।
सीरीज का प्रीमियर 23 अक्टूबर, 2026 से भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
four friends, one theft, and no turning back 🚙👀#ChaarYaarOnPrime, New Series, Oct 23
— prime video IN (@PrimeVideoIN) October 9, 2026
@prayrakmehta #Puravjha #SaqibAyub @vinaywkul #SaieTamhankar @sikandarkher @debu_dibyendu @ChunkyThePanday @rajeshtailang @realpankajjha pic.twitter.com/VUnYVtCSAs