प्रकाश राज ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की, जिन्हें जंतर-मंतर में प्रवेश करने के बाद 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 61 वर्षीय अभिनेता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जंतर-मंतर पर प्रतिबंध लगाकर विरोध स्थल को बदल सकते हैं, लेकिन देश की आवाज को दबा नहीं सकते।
चेतावनी
पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा और लोग सवाल पूछेंगे- प्रकाश
अभिनेता ने अपने वीडियो में जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध स्थलों की सूची से हटाने पर आपत्ति जताई और चेतावनी देते हुए कहा कि अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा।
उन्होंने सरकार से कड़े शब्दों में कहा, "आप इतने बेताब क्यों हैं? आपने दिल्ली में गुंडे भेज दिए हैं । वे प्रदर्शनकारियों को पीट रहे हैं। वे महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। वे उनके अंगों को छू रहे हैं। उनके लिए कोई हिरासत या पुलिस केस नहीं है?"
दावा
इस देश में सवाल पूछने के लिए भी पैसा देना पड़ता है- प्रकाश
उन्होंने कहा, "आपने जंतर-मंतर हटा दिया और हमें रामलीला मैदान दे रहे हैं- जो पूरे साल में सिर्फ 2 दिन खाली रहता है। और इसके लिए हमें 50,000 रुपये और साथ ही 50,000 रुपये जमा करने होंगे। इस देश में सवाल पूछने के लिए भी पैसा देना पड़ता है। इसे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, या किसी रेगिस्तान, या हिमालय की चोटी पर क्यों नहीं ले जाते? बोलो ना वहां जाकर विरोध करो।"
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Fraaand .. five days of judicial custody for protesting with the National Flag 😂😂😂 how desperate you are #justasking pic.twitter.com/Ho6JAWk6BT
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 14, 2026