NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म 'कन्नप्पा' में हुए शामिल
    अगली खबर
    प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म 'कन्नप्पा' में हुए शामिल
    भगवान राम के बाद भगवान शिव के किरदार में दिखेंगे प्रभास

    प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म 'कन्नप्पा' में हुए शामिल

    लेखन मेघा
    Sep 10, 2023
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं।

    एक ओर अभिनेता की फिल्म 'सालार' की रिलीज तारीख में बदलाव हो गया है तो प्रशंसकों को 'कल्कि 2898 AD' का भी इंतजार है।

    इस सबके बीच अब अभिनेता के हाथ एक और फिल्म लगी है, जिसमें वह भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं।

    ऐसे में अब प्रभास पर्दे पर भगवान राम के बाद भगवान शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    विस्तार

    विष्णु मांचू ने की पुष्टि

    रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास विष्णु मांचू के साथ फिल्म 'कन्नप्पा' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसकी पुष्टि भी मांचू ने ट्वीट करके कर दी है।

    दरअसल, प्रभास के फिल्म में अहम भूमिका निभाने की बात सामने आ रही थी और कहा जा रहा था कि वह भगवान शिव का किरदार निभाएंगे।

    अब मांचू ने इस खबर वाले एक ट्वीट पर हर हर महादेव लिखा है, जिसके बाद प्रभास से प्रशंसक काफी उत्सुक हो गए हैं।

    जानकारी

    पहले भी मांचू के साथ काम कर चुके हैं प्रभास

    प्रभास और मांचू फिल्म 'कन्नप्पा' से पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। दरअसल, प्रभास ने मांचू की 2012 में आई फिल्म 'डेनिकैना रेडी' के लिए वॉयस कैमियो किया था, जो 1999 की मलयालम फिल्म 'उदयपुरम सुल्तान' की रीमेक थी।

    सितारे

    नुपुर सैनन आएंगी प्रभास के साथ नजर

    फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए हाल ही में पूजा की गई थी। कहा जा रहा है कि इसमें प्रभास के साथ नुपुर सैनन नजर आएंगी।

    यह फिल्म भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित होगी, जो भगवान शिव के भक्त थे। अब जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होगी।

    मुकेश सिंह की इस फिल्म को पारुचुरी गोपालकृष्ण, बुर्रा साई माधव और थोटा प्रसाद ने लिखा है।

    इस फिल्म का निर्माण एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले किया गया है।

    विस्तार

    भगवान विष्णु से प्रेरित किरदार भी निभाएंगे प्रभास

    प्रभास भगवान शिव से पहले बड़े पर्दे पर इस साल आई फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम के किरदार में नजर आ चुके हैं।

    हालांकि, फिल्म में अभिनेता को अपने किरदार के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब वह फिर से अलग-अलग भगवान की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    प्रभास के फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में भी भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित किरदार निभाने की बात सामने आ रही है।

    रिलीज तारीख

    इन दिन रिलीज होंगे प्रभास की ये फिल्में

    प्रभास प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। पहले ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा न होने के चलते इसकी रिलीज तारीख में बदलाव हो गया है। अब यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी।

    इसके अलावा 'कल्कि 2898 AD' की रिलीज 12 जनवरी को तय है, लेकिन इसके अभी कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी है। ऐसे में इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रभास
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    देश की पहली रेसिंग क्रॉस कार XCL2 से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास  रेसिंग कार
    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    विदेशी निवेशकों का शेयर बाजार में बढ़ा निवेश, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार
    हांगकांग से दिल्ली आ रही उड़ान में चोरी करने के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार दिल्ली

    प्रभास

    बॉक्स ऑफिस: 'आदिपुरुष' को नहीं मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, जानिए 10वें दिन की कमाई  आदिपुरुष फिल्म
    'आदिपुरुष': 'बाहुबली' की तरह 2 हिस्सों में बनने वाली थी फिल्म, प्रभास ने नहीं दी मंजूरी आदिपुरुष फिल्म
    'प्रोजेक्ट K' की शूटिंग के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, सामने आया वीडियो  दीपिका पादुकोण
    'आदिपुरुष' के टिकट की कीमत घटकर हुई 112 रुपये, अब संपादित संवादों के साथ दिखेगी फिल्म आदिपुरुष फिल्म

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    रजनीकांत की 'जेलर' का आएगा सीक्वल, निर्देशक नेल्सन ने थलापति विजय से भी मिलाया हाथ रजनीकांत
    बॉक्स ऑफिस: लाखों में सिमटी चिरंजीवी की 'भोला शंकर' की दैनिक कमाई, जानिए कुल कारोबार  चिरंजीवी
    बॉक्स ऑफिस: चिरंजीवी की 'भोला शंकर' का संघर्ष जारी, लागत निकलना भी मुश्किल  चिरंजीवी
    रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का टीजर जारी, हिंदी में भी रिलीज होगी फिल्म  रवि तेजा

    मनोरंजन

    मानुषी छिल्लर को बाहरी व्यक्ति होने के नाते हुई परेशानी, बोलीं- शून्य से शुरू हुआ सफर मानुषी छिल्लर
    मणिपुर में 2 दशक के बाद दिखाई जाएगी हिंदी फिल्म, अभी नाम का नहीं हुआ ऐलान मणिपुर
    जन्मदिन विशेष: 'DDLJ' से '2 स्टेट्स' तक, सैफ अली खान ने ठुकराईं ये फिल्में  जन्मदिन विशेष
    क्या जिम सरभ ने बिना नाम लिए साधा रणवीर सिंह की अभिनय कला पर निशाना? रणवीर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025