Page Loader
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर जारी, भगवान राम के लुक में छा गए अभिनेता
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर जारी

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर जारी, भगवान राम के लुक में छा गए अभिनेता

Oct 02, 2022
08:26 pm

क्या है खबर?

हाल में साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का पोस्टर सामने आया था। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका अदा करेंगे। अब मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम में इसका टीजर रिलीज हुआ है। इसमें राम के अवतार में प्रभास का अलहदा अंदाज उभर कर सामने आया है। आइए जानते हैं कि कैसा है फिल्म का टीजर।

टीजर

धनुष-तीर लिए राम के अवतार में दिखे प्रभास

प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में खूब जंच रहे हैं। हाथों में धनुष-बाण लिए वह एक्शन अवतार में नजर आए हैं। टीजर वह कहते हुए दिखे, "आ रहा हूं अधर्म का विध्वंस करने।" इसमें रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान का लुक काफी खतरनाक लग रहा है। फिल्म के टीजर का VFX बेजोड़ लग रहा है।

प्रतिक्रियाएं

टीजर पर आ रही हैं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' का टीजर वायरल हो गया है। लोग फिल्म से प्रभास के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि जब फिल्म रिलीज होगी, तो सिनेमाघरों में जय श्रीराम के नारे गूजेंगे। वहीं, कुछ लोग टीजर की ओलचना भी कर रहे हैं। प्रभास के क्रिटिक्स का मानना है कि उनका यह टीजर कार्टून है। कुछ यूजर टीजर देखकर इसे एनिमेशन फिल्म बता रहे हैं।

जोड़ी

फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगी कृति सैनन

'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी बनी है। कृति फिल्म में प्रभास के अपोजिट सीता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में सनी सिंह प्रभास के छोटे भाई की भूमिका में दिखने वाले हैं। इस प्रकार वह लक्ष्मण की भूमिका को पर्दे पर उकेरते दिखेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्ममेकर ओम राउत ने इसके निर्देशन का काम संभाला है।

न्यूजबाइट्स प्लस

रामायण पर बन रही हैं एक से बढ़कर एक कई फिल्में

अभी रामायण पर आधारित कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मधु मंटेना भी रामायण का 3D वर्जन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण को सीता की भूमिका में देखा जा सकता है। ऋतिक रोशन रावण का किरदार निभाते हुए दिख सकते हैं। अलौकिक देसाई की फिल्म 'द इनकारनेशन सीता' पर भी काम चल रहा है। इसमें कंगना रनौत अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।