NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोरोना काल में प्रभास के फैंस ने दिया जरूरतमंद लोगों का साथ, बांटी मेडिकल किट
    अगली खबर
    कोरोना काल में प्रभास के फैंस ने दिया जरूरतमंद लोगों का साथ, बांटी मेडिकल किट

    कोरोना काल में प्रभास के फैंस ने दिया जरूरतमंद लोगों का साथ, बांटी मेडिकल किट

    लेखन भावना साहनी
    Aug 07, 2020
    07:20 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना काल में कई फिल्मी हस्तियां आम लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने भी इस मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों तक काफी मदद पहुंचाई है और उन्हें इस खतरे से बचाया।

    अब प्रभास के फैंस भी उनसे इस नेक काम के लिए प्रेरणा ले रहे हैं। दरअसल, हाल ही में प्रभास के कुछ फैंस ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए मेडिकल किट दान की है।

    सुरक्षा

    खासतौर पर बुजुर्गों की सुरक्षा का रखा जा रहा है ध्यान

    प्रभास के फैंस यह किट खासतौर पर बुजुर्गों को बांट रहे हैं। इसका कारण है कि बुजुर्गों को इस महामारी से उभरने में ज्यादा मुश्किल हो रही है।

    लॉकडाउन के नए सत्र में कई लोगों को काम करने की इजाजत मिल चुकी है। जबकि बुजर्गों के पास इस समय भी न तो रोजगार की व्यवस्था है और न ही वह खुद को स्वस्थ रख पा रहे हैं। कई लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी मुश्किल हो गया है।

    सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर दी प्रभास के फैन क्लब ने जानकारी

    प्रभास के यह फैंस आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से हैं। अब एक फैन क्लब की ओर से इस काम की जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

    इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'प्रभास के फैंस श्रीकाकुलम से, जो बुजुर्गों को मेडिकल किट बांट रहे हैं। जिन्हें इसकी जरूरत है।'

    इसी में आगे उन चीजों के नाम लिखे हैं जो इस किट में मौजूद हैं। जैसे बी कॉमप्लेक्स मल्टीविटामिन सिरप, विटामिन C, पैरासिटामोल 650, मास्क और सेनिटाइजर।

    मेडिकल किट

    प्रभास के मुस्कुराते चेहरे के साथ मेडिकल किट बांट रहे हैं फैंस

    प्रभास जैसे नेक काम करने के लिए उनके फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। इन्होंने हमेशा 'बाहुबली' अभिनेता से प्रेरणा लेकर लोगों के मुश्किल समय में मदद की है। अब ये फैंस जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए उन्हें मेडिकल किट दान कर रहे हैं।

    अपने इस नेक काम के दौरान फैंस ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी है। जिसके बीच में उनके पसंदीदा सुपरस्टार प्रभास का मुस्कुराता हुआ चेहरा बना दिख रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    लोगों की मदद करते हुए प्रभास के फैंस

    #PRABHAS Fan'S From SRIKAKULAM Donated Medicals Kit'S To Aged People Who Are In Need .

    Medical Kit Contain'S
    - *B.Complex MultiVitamin Syrup*
    - *Vitamin C*
    - *Paracetamol 650*
    - *Mask'S*
    - *Santizer*#AndhraPrabhasFC | #RadheShyam pic.twitter.com/E82LM9XFrF

    — Andhra Prabhas FC™ (@AndhraPrabhasFC) August 6, 2020

    पर्यावरण

    पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आए थे प्रभास

    प्रभास हाल ही में गो ग्रीन अभियान का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने कई पौधे लगाकर साबित किया था कि वह विभिन्न तरीकों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग दे रहे हैं।

    इसके अलावा उन्होंने कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ जंग में चार करोड़ रुपये दान किए थे।

    प्रभास हमेशा अपने कामों से लोगों का प्रभावित करते हैं। वह हमेशा अपने फैंस को उनकी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं प्रभास

    प्रभास के फिल्मी करियर की बात करें तो पिछली बार उन्हें 'साहो' में देखा गया था। फिलहाल काफी समय से अपनी आगानी फिल्म 'राधे श्याम' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े के साथ देखा जाएगा।

    इसके अलावा प्रभास को नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में भी देखा जाएगा। हालांकि, अब तक इसका टाइटल फाइनल नहीं हो पाया है। इस फिल्म में उन्हें पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ देखा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रभास
    बाहुबली
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    प्रभास

    क्या बॉयफ्रेंड रोशन से शादी कर रही हैं श्रद्धा? पिता शक्ति कपूर ने दिया मजेदार जवाब अक्षय कुमार
    'साहो' के आठ मिनट के सीन के लिए खर्च हुए 70 करोड़, इस दिन होगी रिलीज़ अक्षय कुमार
    'साहो' की रिलीज़ के बाद इस लड़की से शादी करेंगे प्रभास! बॉलीवुड समाचार
    प्रभास के साथ 'साहो' में स्पेशल सॉन्ग के लिए जैक्लिन फर्नांडीज ने लिए करोड़ों! बॉलीवुड समाचार

    बाहुबली

    वृंदावन में प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय पात्र के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को परोसा खाना नरेंद्र मोदी
    'बाहुबली 3' में काम करना चाहते हैं कैप्टन मार्वल के अभिनेता सैम्यूअल एल जैक्शन हॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ होने के कुछ ही घंटे बाद प्रभास की 'साहो' हुई ऑनलाइन लीक बॉलीवुड समाचार
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी? बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी वेब सीरीज 'अवरोध', जानिए कौन कलाकार निभाएगा कौन सा किरदार अमित साध
    अदनान सामी ने खोला बॉलीवुड का राज, बोले- फ्री परफॉरमेंस के बदले मिलता है अवॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता अनुपम श्याम ICU में भर्ती, आर्थिक मदद मांगने को मजबूर हुआ परिवार बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- ठोक दो सा** को बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'थलाइवी' के लिए कंगना ने बढ़ाया था वजन, अब 'धाकड़' के लिए 20 किलो करेंगी कम बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में दिखेंगी मृणाल, इस बार दिखाएंगी एक्शन अवतार बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान ला रहे हैं 'कभी ईद कभी दिवाली', इस साउथ फिल्म की होगी रीमेक! अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस के चलते घर में बंद हैं? ये साउथ इंडियन फिल्में करेंगी आपका मनोरंजन मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025