NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: लोगों के 'हीरो' सोनू सूद की फिल्में, जिनमें अभिनेता ने दिखाया अपना दमखम
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: लोगों के 'हीरो' सोनू सूद की फिल्में, जिनमें अभिनेता ने दिखाया अपना दमखम
    सोनू सूद की बेहतरीन फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonu_sood)

    जन्मदिन विशेष: लोगों के 'हीरो' सोनू सूद की फिल्में, जिनमें अभिनेता ने दिखाया अपना दमखम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 30, 2023
    10:22 am

    क्या है खबर?

    सोनू सूद बॉलीवुड में अपनी नकारात्मक भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर उनकी जितनी नकारात्मक छवि दिखती है, असल जिंदगी में वह लोगों के उतने ही बड़े 'हीरो' हैं।

    कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रवासी मदजूरों को अपने पैसों से घर भेजकर उन्होंने देशभर का दिल जीत लिया था।

    30 जुलाई को सोनू अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए, नजर डालते हैं सोनू की खास फिल्मों पर, जिनसे उन्होंने पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी।

    #1

    जोधा अकबर

    2008 में आई 'जोधा अकबर' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने रानी जोधा की और ऋतिक रोशन ने बादशाह अकबर की भूमिका निभाई थी।

    ऋतिक और ऐश्वर्या के साथ फिल्म में सोनू भी अहम भूमिका में नजर आए थे। वह इस फिल्म में राजकुमार सूजामल के किरदार में नजर आए थे। भव्यता से भरी इस पीरियड ड्रामा फिल्म में सोनू ने अपनी भूमिका से प्रभावित किया था।

    'जोधा अकबर' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #2 

    सम्राट पृथ्वीराज 

    'सम्राट पृथ्वीराज' पिछले साल की सबसे चर्चित और विवादित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका निभाई थी। यह मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म थी।

    यह फिल्म कवि चंद वरदई के महाकाव्य पृथ्वीराज रासो पर आधारित थी और इसमें सोनू ने चंद बरदई की भूमिका निभाई थी।

    'सिंह इज किंग' और 'एंटरटेनमेंट' के बाद यह सोनू और अक्षय की तीसरी साझेदारी थी।

    'सम्राट पृथ्वीराज' अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    दबंग 

    यह फिल्म 2010 में आई थी। इस फिल्म ने ही सलमान खान को बॉलीवुड के 'प्रेम' से बॉलीवुड का 'दबंग' बना दिया। इस फिल्म के साथ ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

    फिल्म में सोनू विलेन की भूमिका में थे। फिल्म में उनका किरदार छेदी सिंह बॉलीवुड के यादगार किरदारों में से एक है। फिल्म में छेदी सिंह और चुलबुल पांडे (सलमान) की दिलचस्प तकरार देखने को मिलती है।

    यह फिल्म एरोज नाऊ पर उपलब्ध है।

    #4 

    एक विवाह ऐसा भी  

    'एक विवाह ऐसा भी' में सोनू रोमांटिक भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने प्रेम की भूमिका निभाई थी, जो अपने प्यार को पाने के लिए करीब 12 साल का इंतजार करता है।

    फिल्म में सोनू की जोड़ी ईशा कोप्पिकर के साथ बनी थी। फिल्म में ईशा का किरदार अपने पिता की मौत के बाद अपने भाई बहनों का ख्याल रखने के लिए अपनी शादी को 12 सालों तक टाल देती है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो है।

     #5 

    शहीद-ए-आजम 

    2002 में आई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में सोनू ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी।

    निर्देशक सुकुमार की यह फिल्म भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। फिल्म को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कानूनी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था।

    पर्दे पर इस क्रांतिकारी भूमिका में सोनू ने अपने अभिनय का दमखम दिखाया था। यह फिल्म वूट ऐप पर देखी जा सकती है।

    2002 में भगत सिंह के जीवन पर 2 अन्य फिल्में भी आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    सोनू सूद
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    SRH बनाम KKR: हेनरिक क्लासेन ने IPL में जड़ा संयुक्त तीसरा सबसे तेज शतक, जानिए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: ट्रेविस हेड ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ट्रेविस हेड
    मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार मध्य प्रदेश

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर की बेहतरीन फिल्में, जिनके दम पर उन्होंने किया दिलों पर राज करिश्मा कपूर
    जन्मदिन विशेष: अर्जुन कपूर फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करते हैं फॉलो    अर्जुन कपूर
    जन्मदिन विशेष: कभी रोमांस कभी थ्रिल, इन फिल्मों ने अर्जुन कपूर को दिलाई लोकप्रियता अर्जुन कपूर
    जयंती विशेष: आरडी बर्मन ऐसे बने थे पंचम दा, सुनिए उनके ये सदाबहार गाने  बॉलीवुड समाचार

    सोनू सूद

    अभिनेता सोनू सूद को हुआ कोरोना, बीमारी में भी दिया मदद का भरोसा सोशल मीडिया
    कोरोना वायरस: अब टेलीग्राम के जरिए जरूरतमंदों की मदद करेंगे अभिनेता सोनू सूद टेलीग्राम
    माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'गदर 2' का ट्रेलर जारी, तारा सिंह बन सनी देओल की दमदार वापसी; दिखा ताबड़तोड़ एक्शन गदर फिल्म
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में 'बरसात' से शुरू हुआ रोमांटिक फिल्मों का चलन, लिखी सफलता की नई कहानी राज कपूर
    फ्रेंडशिप डे: दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए लें इन फिल्मों का मजा फ्रेंडशिप डे
    जन्मदिन विशेष: कृति सैनन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ? जानिए गाड़ियों का कलेक्शन  कृति सैनन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025