LOADING...
पूनम पांडे वायरल तस्वीरों पर बोलीं- प्रेग्नेंट नहीं हूं, आपको शॉक देने का हक बनता है
पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरों का सच बताया

पूनम पांडे वायरल तस्वीरों पर बोलीं- प्रेग्नेंट नहीं हूं, आपको शॉक देने का हक बनता है

Apr 01, 2026
03:42 pm

क्या है खबर?

पूनम पांडे अपनी कामकाजी जिंदगी से ज्यादा खुरापातों को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2024 में उन्होंने खुद ही कैंसर के कारण अपने निधन की खबर फैलाकर हर किसी को दंग कर दिया था। इस बार उन्होंने प्रेग्नेंसी की झूठी तस्वीरें वायरल करते हुए लोगों की अटेंशन लूटने की पूरी कोशिश की। हालांकि, तस्वीरें वायरल करने के एक दिन बाद, पूनम ने स्पष्टीकरण दिया है कि वह लोगों को सिर्फ अप्रैल फूल बनाने की कोशिश कर रही थीं।

प्रैंक

पूनम पांडे बोलीं- ये महज एक प्रैंक था 

पूनम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया और नकली बेबी बंप दिखाने वाली तस्वीरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "दोस्तों, आपकी प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। आज अप्रैल फूल डे है, प्रैंक था यार। वैसे ही लड़ाई चल रही है, पूरी दुनिया परेशान है, मैंने सोचा तुम लोगों का थोड़ा मनोरंजन कर दूं। मैं ठहरी पूनम पांडे, मेरा हक बनता है आपको शॉक देने का।" वीडियो के आखिर में वह अप्रैल फूल गाना गाती हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement