Loading...
पूनम ढिल्लों को हुआ डेंगू, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अब कैसी है हालत?
पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती

पूनम ढिल्लों को हुआ डेंगू, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अब कैसी है हालत?

Aug 22, 2026
01:06 pm

क्या है खबर?

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष और मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को डेंगू के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले एक हफ्ते से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ये खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब CINTAA अपनी कार्यकारी समिति के 8 सदस्यों के हालिया इस्तीफे के बाद से आंतरिक विवादों और विवादों के केंद्र में है।

अपडेट

पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं पूनम

पत्रकार विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के स्वास्थ्य के बारे में से जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'पूनम ढिल्लों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अभिनेत्री को डेंगू हो गया है और वो पिछले कई दिनों से अस्पताल में हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्द ही घर वापस लौट आएंगी।'

विवाद

CINTAA विवाद के बीच डेंगू की चपेट में आईं पूनम

पूनम ढिल्लों का अस्पताल में भर्ती होना ऐसे समय में हुआ है, जब CINTAA भारी आंतरिक विवाद से जूझ रहा है। हाल ही में एसोसिएशन की महासचिव उपासना सिंह ने पूनम और उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर तानाशाही रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

एक पॉडकास्ट में उपासना ने दावा किया कि समिति से कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है और जो लोग उनके विचारों से सहमत नहीं थे, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

आरोप

पूनम ढिल्लों के एकाधिकार से खफा होकर 8 सदस्यों ने दिया CINTAA से इस्तीफा?

इस्तीफा देने वाले 8 सदस्यों में हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेता परमार, पुनीत इस्सर, विंदु दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल हैं।

उनके त्यागपत्र CINTAA की महासचिव उपासना सिंह को सौंपे गए थे। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे और कुछ कार्यकारी समिति के सदस्यों ने मुख्य फैसलों पर लगातार अपना नियंत्रण बढ़ा लिया था, जिसके चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।

ADVERTISEMENT