NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, सिहांसन के लिए फिर छिड़ी जंग, छा गईं ऐश्वर्या 
    मनोरंजन

    'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, सिहांसन के लिए फिर छिड़ी जंग, छा गईं ऐश्वर्या 

    'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, सिहांसन के लिए फिर छिड़ी जंग, छा गईं ऐश्वर्या 
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 29, 2023, 10:16 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, सिहांसन के लिए फिर छिड़ी जंग, छा गईं ऐश्वर्या 
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, फिर चमकीं ऐश्वर्या राय बच्चन

    ऐतिहासिक फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' सुपरहिट थी। तभी से दर्शकों को इसके दूसरे भाग का इंतजार था, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। फिल्म के लिए हिंदीभाषी दर्शक भी बराबर उत्साहित हैं, क्योंकि एक तो यह पैन इंडिया फिल्म है और दूसरी वजह इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, जो फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। अब 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर दर्शकों के बीच आ गया है, जिसकी जानकारी ऐश्वर्या ने भी सोशल मीडिया पर दी है।

    ऐश्वर्या ने फिर जीता दिल

    ऐश्वर्या ने फिर जीता दिल

    ट्रेलर में चोल साम्राज्य की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया है, वहीं सिंहासन के लिए फिर छिड़ा महायुद्ध रोंगटे खड़े करने वाला है। ऐश्वर्या बला की खूबसूरत और धाकड़ अवतार में दिख रही हैं। मंदाकिनी और नंदिनी उनके दोनों किरदार प्रभावी हैं। ऐश्वर्या की सुंदरता और कुटिरता दोनों आकर्षित करती है। सुपरस्टार विक्रम और अदिथा करिकलां भी धांसू अवतार में दिख रहे हैं। ट्रेलर में वो सबकुछ है, जो एक पीरियड ड्रामा फिल्म में होना चाहिए।

    28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है फिल्म

    फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने डबल रोल निभाया था। हालांकि, इसकी जानकारी फिल्म के क्लाइमैक्स में मिली थी। 'पोन्नियिन सेल्वन' प्रसिद्ध लेखक कल्की कृष्णमूर्ति के इसी नाम से आए मशहूर उपन्यास पर आधारित है। दूसरे भाग में भी ऐश्वर्या के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज हो रही है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'पोन्नियन सेल्वन' तमिल भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है 'कावेरी नदी का बेटा'। लगभग 2,000 पन्नों का यह बेहद लोकप्रिय उपन्यास है, जिसके कई संस्करण हैं और अंग्रेजी में अनुवाद प्रकाशित किए जा चुके हैं। यह वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं और पात्रों से प्रेरित है।

    मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट

    'पोन्नियिन सेल्वन' निर्देशक मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। वह इस पर बीते 28 सालों से काम कर रहे थे। मणिरत्नम ने इंटरव्यू में कहा था कि 1994 में उन्होंने इस ऐतिहासिक कहानी को पर्दे पर लाने का मन बनाया था, लेकिन उस वक्त 100 करोड़ रुपये के बजट में फिल्म बनाना बड़ी बात थी। 2010 में जब उन्होंने इसे बनाने की सोची तो लोकेशन के कारण यह अटक गई। फिर आखिरकार 2019 में मणिरत्नम ने इसे बनाना शुरू किया।

    'पोन्नियिन सेल्वन' ने की थी शानदार कमाई

    'पोन्नियन सेल्वन' 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। यह 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्मी बनी थी। इसने 16वें एशियाई फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 नामांकन हासिल किए थे। ऐश्वर्या, कार्थी, विक्रम, जयराम रवि और प्रकाश राज ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऐश्वर्या राय
    फिल्म का ट्रेलर

    बॉलीवुड समाचार

    नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बातें नसीरुद्दीन शाह
    टीवी पर लौट रहा है 'तू तू मैं मैं', सुप्रिया पिलगांवकर निभाएंगी अहम किरदार  टीवी शो
    'वेलकम टू कश्मीर': बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म का श्रीनगर में जलवा मनोरंजन
    सलमान खान से बनती-बनती रह गई बात, अब 'चैंपियंस' के लिए रणबीर पर दांव खेलेंगे आमिर सलमान खान

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के सेट पर लगी आग, देखिए वीडियो पवन कल्याण
    कान्स फिल्म फेस्टिवल में सामंथा की 'शाकुंतलम' का जलवा, जीते ये पुरस्कार कान्स फिल्म फेस्टिवल
    चिरंजीवी को बड़े पर्दे पर लाने वाले के वासु का 72 की उम्र में निधन सेलिब्रिटी की मौत
    फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, पूरा हुआ ख्वाब जवान फिल्म

    ऐश्वर्या राय

    कान्स 2023: विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर पर किया तंज, फिर दी सफाई विवेक अग्निहोत्री
    बॉक्स ऑफिस: कम हो रही 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की दैनिक कमाई, अब तक कमाए इतने पोन्नियन सेल्वन
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' के बाद फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम? मणिरत्नम
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा अनुष्का शर्मा

    फिल्म का ट्रेलर

    फिल्म 'ब्लडी डैडी' का ट्रेलर रिलीज, शाहिद कपूर की जोरदार एंट्री शाहिद कपूर
    फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज, सारा-विक्की ने लगाया रोमांस और कॉमेडी का तड़का सारा अली खान
    फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास बने भगवान श्रीराम; पर्दे पर दिखी रामायण की झलक प्रभास
    फिल्म 'बंदा' का ट्रेलर रिलीज, मनोज बाजपेयी ने वकील बन लड़ी सच और इंसाफ की लड़ाई मनोज बाजपेयी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023