NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय भी हुए OTT घोटाले का शिकार, जानें क्या है पूरा मामला
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय भी हुए OTT घोटाले का शिकार, जानें क्या है पूरा मामला
    बॉलीवुड के कई सितारे OTT घोटाला का शिकार हो चुके हैं

    विवेक ओबेरॉय भी हुए OTT घोटाले का शिकार, जानें क्या है पूरा मामला

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 21, 2022
    08:23 pm

    क्या है खबर?

    सिनेमा इंडस्ट्री इन दिनों एक घोटाले के सामने आने से हैरान है। OTT पर अपनी फिल्में प्रसारित कराने के झांसे में कई हस्तियां अपना नुकसान करा बैठी हैं।

    OTT घोटाले की जांच मुंबई साइबर पुलिस कर रही है। इससे संबंधित नए-नए अपडेट हर रोज सामने आ रहे हैं।

    मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और कई नामी हस्तियों के इस घोटाले का शिकार होने की बात सामने आई है।

    आइए बताते हैं कि यह घोटाला क्या है।

    शुरुआत

    ऐसे उजागर हुआ ठगी का यह मामला

    यह घोटाला तब सामने आया जब मुंबई के एक फिल्म प्रोड्यूसर मान सिंह ने शिकायत दर्ज कराई।

    सिंह से रजत मौर्या नाम के एक शख्स ने OTT पर उनकी फिल्में प्रसारित करने के लिए फर्जी दस्तावेज दिखाकर एक डील साइन की थी। इस डील के तहत सिंह को हर फिल्म के लिए 10 लाख रुपये मिलने थे।

    सिंह ने साइबर पुलिस को अपनी फिल्म बेचने के दस्तावेज भी दिखाए हैं।

    दावा

    फर्जी दस्तावेज दिखाकर सिंह को भरोसे में लिया

    जनवरी, 2021 में मौर्या ने सिंह से कहा कि पैनोरमा स्टूडियोज ने उनकी फिल्म खरीदने की इच्छा जाहिर की है और वे इस फिल्म को 4 करोड़ रुपये में खरीदना चाहते हैं।

    बता दें इस प्रोडक्शन कंपनी ने 'दृश्यम', 'प्यार का पंचनामा' और 'रेड' जैसी फिल्में बनाई हैं।

    मौर्या से दस्तावेज लेने के बाद सिंह अपनी फिल्म 'MD प्लेटिनम' पर काम करने लगे।

    वहीं सिंह को भरोसे में लेने के बाद मौर्या ने उनसे पैसों की उगाही शुरू की।

    शक

    48 लाख देने के बाद सिंह को हुआ शक

    उनकी फिल्म खरीदने के नाम पर मौर्या सिंह से पैसे ऐंठने लगा।

    पहले उसने उनसे पैनोरमा स्टूडियोज के अधिकारियों को देने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे। उसने 'MD प्लेटिनम' की कहानी में बदलाव के लिए भी पैसे लिए।

    धीमे-धीमे सिंह ने करीब 48 लाख रुपये मौर्या को दे दिए। तब उन्हें इसमें कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।

    बता दें OTT घोटाले में प्रोड्यूसर गौरंग दोषी और अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी ठगी का शिकार हुए हैं।

    गिरफ्तारी

    अब तक तीन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

    इस घोटाले में हालिया गिरफ्तारी स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर अक्षत राज सलूजा की हुई है। सलूजा 'शिक्षा मंडल' जैसी फिल्म लिख चुके हैं। वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के भी प्रोड्यूसर रहे हैं।

    पुलिस का दावा है कि मान सिंह से लिए गए पैसों में से 7.5 लाख रुपये सलूजा ने लिए थे।

    इससे पहले पुलिस ने जोगेश्वरी में रहने वाले रजत मौर्या और अंधेरी में रहने वाले संजय साहा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    OTT प्लेटफॉर्म

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    मुंबई

    महाराष्ट्र: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता होगा, सरकार ने घटाया टैक्स महाराष्ट्र
    JEE मेन: 300 में से 300 अंक लाने वाला टॉपर क्यों दोबारा देना चाहता है परीक्षा? राजस्थान
    महाराष्ट्र: मंत्री पद दिलाने के लिए भाजपा विधायक से मांगे 100 करोड़ रुपये, गैंग का भंडाफोड़ महाराष्ट्र
    बच्चों को खगोल विज्ञान से परिचित कराने के लिए इन भारतीय तारामंडल म्यूजियम में घुमाएं दिल्ली

    बॉलीवुड समाचार

    दीपिका और आलिया से तुलना पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? सेलिब्रिटी गॉसिप
    फिल्म 'ऊंचाई' से जारी हुआ अभिनेता अमिताभ बच्चन का लुक अमिताभ बच्चन
    दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर बन चुकी है बायोपिक, जानिए फिल्म से जुड़ी बातें मुलायम सिंह यादव
    करण जौहर ने छोड़ा ट्विटर, डिलीट किया अपना अकाउंट ट्विटर

    OTT प्लेटफॉर्म

    IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए मनोरंजन
    नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन लेना होगा सस्ता, ऐड-सपोर्टेड प्लान पर काम कर रही है कंपनी नेटफ्लिक्स
    मार-धाड़ से हटके, प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं ये हल्के-फुल्के रोमांटिक शो अमेजन प्राइम वीडियो
    1 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025