NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पायल घोष को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, निभाएंगी मधुबाला का किरदार
    अगली खबर
    पायल घोष को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, निभाएंगी मधुबाला का किरदार

    पायल घोष को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, निभाएंगी मधुबाला का किरदार

    लेखन भावना साहनी
    Nov 10, 2020
    09:19 pm

    क्या है खबर?

    कुछ दिन पहले ही जाने-माने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष इसके बाद से ही चर्चा में बनी हुई है।

    अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म के लिए भी साइन किया है। पायल की इस फिल्म को 'रेड' नाम दिया गया है। जिसमें उन्हें मशहूर दिवंगत अदाकारा मधुबाला की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

    फिल्म की कहानी डायरेक्टर अशोक त्यागी ने लिखी है। जबकि इसका निर्देशन राजीव चौधरी करेंगे।

    किरदार

    सिर्फ मैं ही इस किरदार के साथ इंसाफ कर सकती हूं- पायल

    मिड डे के अनुसार, पायल ने कहा, "मैं स्क्रीन पर मधुबाला जी के किरदार को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वह बहुत खूबसूरत हैं। आज की पीढ़ी को उनके बारे में जानना चाहिए।"

    अभिनेत्री ने कहा, "इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर ऐसा लगा कि सिर्फ मैं ही इसके साथ इंसाफ कर पाऊंगी। क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण को दिखाती है, जिससे मैं खुद को जोड़ सकती हूं। इसके जरिए मुझे अपनी पसंदीदा कलाकार मधुबाला जैसा दिखने का भी मौका मिलेगा।"

    जानकारी

    कृष्णा अभिषेक भी आएंगे नजर

    रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में पायल के साथ अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू करेगी इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

    सुर्खियां

    अनुराग कश्यप पर लगाए थे गंभीर आरोप

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 2014 में कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनका यौन शोषण किया था।

    इसके बाद उन्होंने इस साल 22 सितंबर को उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज करवाई थी। कश्यप पर IPC की धारा 376, 354, 341 और 342 लगाई गई थीं।

    हालांकि, फिल्मकार ने खुद पर लगे इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया था।

    राजनीति

    हाल ही में राजनीति में रखा कदम

    हाल ही में पायल केंद्रिय मंत्री रामदास अठावले की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल हुई हैं। उन्हें पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

    बता दें कि यौन शोषण मामले में अनुराग कश्यप पर कार्रवाई की मांग करते हुए पायल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। यहां अठावले भी अभिनेत्री के साथ दिखे थे। इसके बाद से ही उनके राजनीति में शामिल होने के चर्चे थे।

    करियर

    जानिए कौन हैं पायल घोष

    पायल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अंगेजी टेलीफिल्म 'Sharpes Peril' से की थी। उस समय वह सिर्फ 17 साल की थीं। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्म 'प्रयाणम' में काम करने का मौका मिला।

    दक्षिण भारतीय फिल्मों में नाम कमाने के बाद पायल ने 2017 में ऋषि कपूर और परेश रावल की फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    इससे पहले वह मशहूर टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में नजर आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अनुराग कश्यप
    मधुबाला

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था 'मन्नत', जानिए कितनी है आज की कीमत शाहरुख खान
    अब थाईलैंड में सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' शाहरुख खान
    अभिषेक बच्चन के हाथ लगा दिनेश विजान का दमदार प्रोजेक्ट, निभाएंगे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का किरदार मनोरंजन
    सुभाष कपूर की 'महारानी' बनने जा रही हैं हुमा कुरैशी, साइन की वेब सीरीज मनोरंजन

    मनोरंजन

    आमिर की बेटी इरा का बड़ा खुलासा, 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण बॉलीवुड समाचार
    KBC के सवाल पर खड़ा हुआ विवाद, अमिताभ और मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज अमिताभ बच्चन
    मुंबई पुलिस ने फिर कंगना रनौत को जारी किया समन, 10 नवंबर तक होना होगा हाजिर महाराष्ट्र
    पुलिस ने अभिनेता विजय राज को किया गिरफ्तार, महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप बॉलीवुड समाचार

    अनुराग कश्यप

    'सांड की आँख' की शूटिंग के दौरान भूमि पेडनेकर का चेहरा झुलसा बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप ने 'कीचड़ में कमल' वाले ट्वीट का दिया कुछ ऐसा जवाब बॉलीवुड समाचार
    'सांड की आँख' से डेब्यू करेंगी आमिर खान की बहन निखत खान, होगा अहम रोल बॉलीवुड समाचार
    'सेक्रेड गेम्स 2' का प्रोमो लॉन्च, नवाज़ के साथ दिखेंगे रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन बॉलीवुड समाचार

    मधुबाला

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मधुबाला की हमशक्ल के वीडियोज, देखें अदाएं बॉलीवुड समाचार
    'मुगल-ए-आजम' की टिकट के इंतजार में बिस्तर डालकर बैठे रहते थे लोग, जानिए कुछ दिलचस्प किस्से बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025