Page Loader
#MeToo: अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगी पायल घोष, फिल्मकार ने भी जारी किया स्टेटमेंट

#MeToo: अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगी पायल घोष, फिल्मकार ने भी जारी किया स्टेटमेंट

Sep 21, 2020
01:15 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में इन दिनों काफी हंगामा मचा हुआ है। अब अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब पायल ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने का फैसला लिया है। पायल ने बयान में कई बॉलीवुड अदाकाराओं के अनुराग से संबंध बताएं हैं। हालांकि, पायल को जवाब देते हुए अनुराग ने भी कानूनी रास्ता अपना लिया है। उन्होंने अब अपनी वकील का स्टेटमेंट जारी कर अभिनेत्री को जवाब दिया है।

मामला

जानिए क्या पूरा मामला

गौरतलब है कि बीते रविवार को पायल ने 2014 में हुई एक घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वह दो बार अनुराग कश्यप ने मिली। पहले दिन सबकुछ बहुत अच्छा था, लेकिन दूसरे ही दिन उनकी हरकतें बिल्कुल सामान्य नहीं थीं। पायल ने ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल जैसी अभिनेत्रियों का नाम लेते हुए बताया कि अनुराग ने उन्हें बताया कि जो भी उनके साथ काम करती हैं वह बिल्कुल सहज महसूस करती हैं।

FIR

आज दर्ज होगी FIR

पायल ने कहा जब वह दूसरी बार अनुराग के घर उनसे मिलने गईं तो वह उनके सामने न्यूड हो गए और अंतरंग होने की कोशिश करने लगे। पायल ने कहा कि वह तभी इस बारे में बोलना चाहती थीं लेकिन उनके परिवार ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा। हालांकि, अब पायल के वकील नितिन सतपुते ने कहा आज वह मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अनुराग के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगी। फिलहाल वह कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

पायल के वकील ने दी जानकारी

प्रतिक्रिया

अनुराग कश्यप ने जताई प्रतिक्रिया

पायल का बयान आने के बाद अनुराग ने कई ट्विट्स में इन आरोपों को झूठा बताया। अब उनकी वकील प्रियंका खिमाणी ने भी स्टेटमेंट जारी कर आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसमें लिखा, 'मेरे क्लाइंट अनुराग कश्यप को उन पर लगे यौन उत्पीड़न के झूठे आरोपों से बहुत आहत पहुंचा है। यह आरोप झूठे, निंदनीय और गलत हैं। दुख की बात है कि #MeToo जितना महत्वपूर्ण है उतना ही सामाजिक आंदोलन को लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए चुना है।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

अनुराग कश्यप ने भी किया जारी किया स्टेटमेंट

जवाब

ऋचा चड्ढा ने प्रेस रिलीज में दिया पायल को जवाब

पायल का यह बयान सामने आने के बाद अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी उन पर भड़क पड़ी हैं। अब ऋचा ने इंस्टाग्राम पर अपने वकील का प्रेस रिलीज पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, 'जिस तरह ऋचा का नाम इस विवाद में अनावश्यक और झूठे तरीके से घसीटा जा रहा है हम उसकी निंदा करते हैं। ऋचा का मानना है कि अगर वाकई किसी महिला के साथ गलत हुआ है तो उसे किसी भी कीमत पर न्याय मिलना चाहिए।'

कानूनी अधिकार

पायल के खिलाफ कानूनी अधिकार इस्तेमाल करेंगी ऋचा

ऋचा की स्टेटमेंट में आगे लिखा है, 'किसी भी अधिकार का इस्तेमाल किसी दूसरी महिला को हैरेस करने के लिए नहीं करना चाहिए। खासतौर पर जब वह दावे ही गलत हों।' इस प्रेस रिलीज में ऋचा की ओर से उनके वकील ने यह भी बताया कि उन्होंने पायल के झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुर कर दी है। अब ऋचा भी इस विवाद में उनका नाम लिए जाने के कारण सभी कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

ऋचा चड्ढा ने जारी की प्रेस रिलीज