NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कैसी ये यारियां: पार्थ समथान और नीति टेलर की जोड़ी चौथे सीजन के साथ लौटी
    अगली खबर
    कैसी ये यारियां: पार्थ समथान और नीति टेलर की जोड़ी चौथे सीजन के साथ लौटी
    वूट पर लौटी पार्थ समथान और नीति टेलर की जोड़ी

    कैसी ये यारियां: पार्थ समथान और नीति टेलर की जोड़ी चौथे सीजन के साथ लौटी

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 15, 2022
    01:49 pm

    क्या है खबर?

    लोकप्रिय शो 'कैसी ये यारियां' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इसी के साथ अभिनेता पार्थ समथान और अभिनेत्री नीति टेलर भी वापसी के लिए तैयार हैं।

    दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाती है। ऐसे में शो का नया सीजन दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

    वूट ने पार्थ और नीति का एक रोमांटिक पोस्टर शेयर कर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

    आइए जानते हैं कब से शुरू होगा शो।

    शुुरुआत

    2 दिसंबर से शुरू हो रहा शो

    वूट ने इंस्टाग्राम पर शो का पोस्टर शेयर कर लिखा, 'माणिक और नंदिनी की अनोखी प्रेम कहानी लौट रही है।'

    पोस्टर में माणिक और नंदिनी आंखों में आंखें डाल एक-दूसरे को एकटक देख रहे हैं।

    तीन सफल सीजन के बाद लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा चार साल बाद वापसी कर रहा है। इसमें माणिक (पार्थ) और नंदिनी (नीति) की जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू होगा।

    किश्वर मर्चेंट, अयाज खान और मेहुल निसार भी शो में जान फूंकते दिखेंगे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by voot on November 15, 2022 at 1:15 pm IST

    बयान

    पूरी तैयारी के साथ मैदान में लौटे हैं पार्थ

    पार्थ ने नए सीजन पर कहा, "कैसी ये यारियां के इस सीजन में माणिक और नंदिनी की प्रेम कहानी की एक नई शुरुआत होगी। इस शो को एक दशक से अधिक समय से दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है और मैं इसका अहम हिस्सा बन बेहद खुश हूं।"

    उन्होंने कहा, "हम पूरी तैयारी के साथ वापस आ रहे हैं। उम्मीद है हम अपने प्रशंसकों की कसौटी पर खरे उतरेंगे और वे शो के इस सीजन का भी आनंद लेंगे।"

    उत्साह

    नीति ने भी जाहिर की खुुशी

    नीति ने कहा, "शो में मेरा किरदार नंदिनी हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक माणिक और नंदिनी की प्रेम कहानी से पहले के मुताबिक ज्यादा जुड़ पाएंगे।"

    उन्होंने कहा, "मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि शुरुआत से ही मैं इतने शानदार शो का हिस्सा बनी हुई हूं। हमने सोचा नहीं था कि हमें शो के लिए इतना प्यार मिलेगा। अब नए सीजन को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेसब्र हूं।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नीति ने 15 की उम्र में धारावाहिक 'प्यार का बंधन' से छोटे पर्दे पर कदम रखा। हालांकि, 'कैसी ये यारियां' से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गईं। बात करें पार्थ की तो उन्होंने इस शो के अलावा 'कसौटी जिंदगी की 2' से खूब लोकप्रियता बटोरी।

    लोकप्रियता

    युवाओं की पसंद है 'कैसी ये यारियां'

    'कैसी ये यारियां' के चाहने वालों की कमी नहीं है। खासतौर से युवाओं के बीच यह शो बेहद पसंद किया जाता है। इसके तीन सीजन पहले ही धमाल मचा चुके हैं।

    शो के पहले दो सीजन MTV पर और तीसरे सीजन को वूट पर प्रसारित किया गया था। तीसरा सीजन खत्म होते ही प्रशंसकों ने चौथे सीजन की मांग शुरू कर दी थी।

    अब उनका यह इंतजार पूरा होने जा रहा है। शो का पहला सीजन 2014 में आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पार्थ समथान
    वूट
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    पार्थ समथान

    संजय दत्त की फिल्म 'घुड़चढ़ी' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे पार्थ समथान संजय दत्त

    वूट

    लॉकडाउन के बीच अमेजन प्राइम लाया बच्चों के लिए फ्री वीडियो नेटफ्लिक्स
    'बिग बॉस 14' को लेकर शुरु हुई तैयारियां, मई में लिए जाएंगे ऑडिशन्स टीवी शो
    'बिग बॉस 15' को OTT प्लेटफॉर्म पर होस्ट करेंगे करण जौहर- रिपोर्ट करण जौहर
    'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो करण जौहर ने किया जारी, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट करण जौहर

    टीवी जगत की खबरें

    क्या 'तारक मेहता' में शैलेश लोढ़ा की जगह लेंगे अभिनेता सचिन श्रॉफ? तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    #NewsBytesExclusive: असफलता का बोझ अपने कंधे पर नहीं रखतीं बेबाक और बिंदास जया भट्टाचार्य बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित? सलमान खान
    'कुबूल है' फेम अभिनेत्री निशी सिंह का 50 साल की उम्र में निधन सेलिब्रिटी की मौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025