NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'साइना' के लिए परिणीति ने बहन प्रियंका चोपड़ा से मांगे थे टिप्स
    मनोरंजन

    'साइना' के लिए परिणीति ने बहन प्रियंका चोपड़ा से मांगे थे टिप्स

    'साइना' के लिए परिणीति ने बहन प्रियंका चोपड़ा से मांगे थे टिप्स
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 20, 2021, 11:53 am 1 मिनट में पढ़ें
    'साइना' के लिए परिणीति ने बहन प्रियंका चोपड़ा से मांगे थे टिप्स

    परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'साइना' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में परिणीति ने बताया कि बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का जीवन पर्दे पर उतारने से पहले उन्होंने अपनी चचेरी बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फोन किया था और प्रियंका ने उन्हें अपने किरदार की नब्ज पकड़ने की सलाह दी थी। परिणीति को प्रियंका ने और क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

    प्रियंका ने प्रोस्थेटिक मेकअप करने से मना किया- परिणीति

    परिणीति ने पिंकविला से कहा, "मैंने साइना बनने के लिए सबसे पहले प्रियंका को फोन किया था। उन्होंने मेरे लुक को लेकर सलाह दी। प्रियंका बॉक्सर मैरी कोम की तरह बिल्कुल नहीं लगतीं, फिर भी उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया। प्रियंका ने मुझसे कहा कि मैं लुक के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा ना लूं।" परिणीति ने कहा, "प्रियंका ने सलाह दी कि मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुझे मेरी बॉडी लैंग्वेज पर काम करने को कहा।"

    स्पोर्ट्स की कतई शौकीन नहीं थीं परिणीति

    परिणीति ने कुछ ही दिन पहले बताया था कि वह 'साइना' छोड़ना चाहती थीं। बैडमिंटन खेलना तो दूर की बात थी, उनके लिए सबसे पहले खुद के दिमाग को एक खिलाड़ी के तौर पर तैयार करना था। परिणीति ने कहा, "मुझे बचपन से ही खेलने का शौक नहीं रहा। मेरे माता-पिता ने मुझे अलग-अलग स्पोर्ट्स में शामिल करने की बहुत कोशिश की, पर मेरा मन पढ़ाई में ज्यादा लगता था।" बता दें यह फिल्म पहले श्रद्धा कपूर करने वाली थीं।

    परिणीति और प्रियंका के बीच है एक खास जुड़ाव

    प्रियंका और परिणीति भले ही सगी बहनें न हों, लेकिन दोनों का रिश्ता सगी बहनों से भी बढ़कर है। उनके रिश्ते की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रियंका की शादी के हर समारोह में परिणीति हर पल उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों एक-दूसरे को पूरा सपोर्ट करती हैं। प्रियंका ने 'साइना' में परिणीति के लुक की भी तारीफ की थी। 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में भी उन्हें परिणीति का काम पसंद आया था।

    बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल के जीवन पर बनी है फिल्म

    बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल के जीवन पर बनी है फिल्म

    'साइना' बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है। इसका ट्रेलर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलीज हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि किस प्रकार हरियाणा के एक छोटे से गांव की लड़की विश्व की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बनती है। 'साइना' का लेखन और निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है, वहीं फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं। मानव कौल इसमें साइना के ट्रेनर की भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।

    रिलीज हो गई परिणीति की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार'

    परिणीति पिछली बार फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इस शुक्रवार उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' रिलीज हुई है। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ बनी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    साइना नेहवाल
    परिणीति चोपड़ा
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    तमिलनाडु: पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 9 साल की बच्ची ने दी अपनी जान तमिलनाडु
    सुजुकी अगले साल लाएगी बर्गमैन इलेक्ट्रिक स्कूटर, तस्वीरों में सामने आई खासियत  सुजुकी बर्गमैन
    त्वचा की देखभाल वाली दिनचर्या में शामिल करें ये एंटी-एजिंग सामग्रियां, जल्द दिखेगा असर त्वचा की देखभाल
    कोरोना: महाराष्ट्र में एक दिन में दोगुना हुए मामले, दिल्ली में सितंबर के बाद सबसे ज्यादा दिल्ली

    बॉलीवुड समाचार

    नानी की 'दसरा' हुई ऑनलाइन लीक, कई साइटों पर HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध दक्षिण भारतीय सिनेमा
    जयंती विशेष: हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी, जिन्हें कहते थे 'ड्रैगन लेडी' जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज जन्मदिन विशेष
    'भोला' से लेकर 'यूनाइटेड कच्चे' तक, इस हफ्ते आपका मनोरंजन करेंगी ये फिल्में और वेब सीरीज भोला फिल्म

    साइना नेहवाल

    स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन का खिताब बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: साइना नेहवाल भारतीय टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं? राष्ट्रमंडल खेल
    साइना नेहवाल पर विवादित ट्वीट के बाद सिद्धार्थ ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा ट्विटर
    साइना नेहवाल पर सिद्धार्थ ने किया विवादित ट्वीट, महिला आयोग ने दिया FIR का आदेश ट्विटर

    परिणीति चोपड़ा

    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर राघव चड्ढा
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम राघव चड्ढा
    इम्तियाज अली की 'चमकीला' सिनेमाघर छोड़ नेटफ्लिक्स पर आएगी- रिपोर्ट इम्तियाज अली
    परिणीति चोपड़ा ने पूरी की इम्तियाज अली की 'चमकीला' की शूटिंग, कहा- मेरी जिंदगी बदल गई दिलजीत दोसांझ

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023