Page Loader
पलक तिवारी बोलीं- सलमान खान को देख सीटी मारती थीं मेरी मां, बड़ी भाग्यवान हूं मैं 
पलक तिवारी ने किया मां से जुड़ा ये दिलचस्प खुलासा

पलक तिवारी बोलीं- सलमान खान को देख सीटी मारती थीं मेरी मां, बड़ी भाग्यवान हूं मैं 

May 16, 2025
06:55 pm

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी खूब चर्चा में रहती हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म 'द भूतनी' में देखा गया था, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब पलक अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह के साथ फिल्म 'रोमियाे S3' को लेकर चर्चा में हैं। पलक को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी देखा गया था। हाल ही में उन्होंने इस पर बात की और एक दिलचस्प खुलासा भी किया।

खुलासा

पलक ने खोली मां की पोल

NBT से पलक ने कहा, "मेरी मम्मी 2 ही अभिनेताओं पर फिदा थीं, एक सलमान खान सर और दूसरे ऋतिक रोशन सर। मां स्कूल-कॉलेज में रही होंगी, जब उनकी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' रिलीज हुई थी। मम्मी बताती हैं कि जब सलमान की एंट्री होती तो मम्मी समेत सभी लड़कियां खूब सीटी मारा करती थीं तो आप खुद समझ सकते हैं कि जिन सितारों के की मम्मी फैन थीं, उनके साथ मैं काम करने की कैसे सोच सकती थी।"

उत्साह

फिल्म मिली तो एक पल भी कुछ नहीं सोचा- पलक

पलक बोलीं, "जाहिर है मेरी उम्र के कारण ये सिर्फ ख्वाब ही हो सकता था। ऐसे में जब मुझे 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सलमान सर संग काम करने का मौका मिला तो मैंने कहानी के बारे में एक पल भी नहीं सोचा। मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात थी कि पूरे 3 महीने तक मैं उनके इर्द -गिर्द रहूंगी। वो बडे़ नरमदिल और अच्छे इंसान हैं। मैं बहुत भाग्यवान हूं कि उनके अनुभवों से मैंने सीखा।"

कुसमझदारी

मर्द की तुलना में ज्यादा समझदार होती है औरत

पलक ने महिलाओं की बात कर कहा, "लोग अक्सर लड़कियों के साथ होने वाली हीनता की बातें करते हैं तो मैं खुद को उस स्थिति में आने ही नहीं देती। असल में मैं मर्दों से किसी तरह की उम्मीद ही नहीं रखती। वे हमें क्या ही समझ पाएंगे। हां, मैं औरतों से जरूर उम्मीद रखती हूं। औरतें, मर्दों की तुलना में ज्यादा समझदार होती हैं, लेकिन जब कोई महिला, महिला के बारे में गलत बोलती हैं, तब बुरा लगता है।"

पहचान

इस गाने से मशहूर हुई थीं पलक

बता दें कि गायक हार्डी संधू के गाने 'बिजली' से पलक की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। इसी म्यूजिक वीडियो से वह सुर्खियों में आई थीं। इसके हिट होते ही पलक के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव आए। इंस्टाग्राम पर पलक के लगभग 48 लाख फॉलोअर्स हैं। पलक की फिल्म 'रोमियो S3' आज यानी 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार ठाकुर अनूप सिंह के साथ बनी है।