Loading...
नाना पाटेकर की दोस्ती को याद कर भावुक हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, साझा किया वीडियो
नाना पाटेकर को पूर्व पाक क्रिकेटर ने भावुक श्रद्धांजलि दी

नाना पाटेकर की दोस्ती को याद कर भावुक हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, साझा किया वीडियो

Oct 09, 2026
11:48 am

क्या है खबर?

नाना पाटेकर के निधन पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो के जरिए दिग्गज अभिनेता की दरियादिली को याद किया और बताया कि कैसे उनके मुश्किल वक्त में नाना उनके साथ खड़े थे। क्रिकेटर ने वीडियो में 1994 में नाना के साथ शुरू हुई अपनी दोस्ती पर बात की। उन्होंने बताया कि अभिनेता अद्भुत इंसान थे। फिल्मों में उनका अभिनय बिल्कुल वैसा ही था, जैसा वे असल जिंदगी में थे।

यादें

"मां की बीमारी के वक्त नाना ने हर वक्त दिया साथ"

अपने वीडियो में बासित ने नाना की दरियादिली को याद करके कहा, "अब तो बहुत सारी यादें हैं। आमतौर पर हम महीने में 1 या 2 बार बात करते थे। जब मेरी मां जीवित थीं और अस्पताल में थीं, तो नाना जी हर हफ्ते फोन करते थे। वे बहुत प्रार्थना करते थे, मेरी मां से लंबी बातें करते थे और पुरानी कहानियां सुनते थे। जब मेरी माँ का देहांत हुआ, तो उन्होंने मुझसे कहा, 'हे बासित, अब अपना ख्याल रखना।'"

जिंदादिली

"उनका प्यार और स्नेह वाकई अद्भुत"

क्रिकेटर ने कहा, "वे एक बेहद नेक इंसान थे। जिन लोगों ने उन्हें सिर्फ फिल्मों के जरिए जाना, असल जिंदगी में भी वे बिल्कुल वैसे ही थे। लोग उनकी तारीफ करते थे और हमें उनसे कई बार बातचीत करने का सौभाग्य मिला। कभी-कभी हम उनसे किसी फिल्म के किसी खास सीन के बारे में पूछते थे, तो वे मजाक में कहते थे, 'चुप रहो, तुम्हें क्या पता?' एक बुजुर्ग के तौर पर उनका प्यार और स्नेह वाकई अद्भुत था।"

ADVERTISEMENT

दुखद

"नाना के निधन पर नहीं हो रहा यकीन"

बासित ने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें अब तक अभिनेता के निधन पर यकीन नहीं हो रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि वे अभिनेता को 'जवान' कहकर बुलाते थे, क्योंकि वे कभी 75 साल के नहीं लगते थे। दिग्गज अभिनेता उनसे कहा करते थे कि "अब हम दोनों बूढ़े हो रहे हैं।"

क्रिकेटर ने बताया कि नाना के जितने भी फैंस पाकिस्तान में या पूरी दुनिया में हैं, वह उनसे बहुत प्यार करते हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT