Loading...
ऑस्कर विजेता एआर रहमान लाएंगे अपनी बायोग्राफी, 'रहमान: ए रेनेसां' का किया ऐलान
एआर रहमान की बायोग्राफी का ऐलान

ऑस्कर विजेता एआर रहमान लाएंगे अपनी बायोग्राफी, 'रहमान: ए रेनेसां' का किया ऐलान

Sep 01, 2026
08:42 pm

क्या है खबर?

ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने अपनी बायोग्राफी का ऐलान किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर उन्होंने बताया कि वह अपने असाधारण जीवन और करियर को एक किताब के रूप में पेश करने जा रहे हैं। यह किताब लेखिका रूपा चक्रवर्ती के साथ मिलकर लिखी गई है, जिसे 'रहमान: ए रेनेसां' शीर्षक दिया गया। उम्मीद की जा रही है कि यह किताब पाठकों को संगीतकार के अनुभवों और विचारों की गहराई से जानकारी देगी।

घोषणा

संगीतकार बोले- एक नया अध्याय शुरू हो रहा

रहमान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बायोग्राफी का ऐलान करते हुए लिखा, 'एक नया अध्याय शुरू होता है। रूपा चक्रवर्ती और मैं रहमान: अ रेनेसां नाम की किताब के सह-लेखक के रूप में साथ आए हैं। यह किताब मेरे संगीत, विचारों, चुनौतियों, प्रभावों और रचनात्मक यात्रा पर गहराई से प्रकाश डालती है, जिन्होंने मेरी दुनिया को आकार दिया है। जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी।'

हालांकि, संगीतकार ने किताब के लॉन्च को लेकर अभी जानकारी नहीं दी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

करियर

रहमान के संगीत सफर पर एक नजर

रहमान ने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज इलैयाराजा समेत कई स्थापित संगीतकारों के साथ की।

1992 में मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' ने उन्हें सफल संगीतकार के रूप में पहचान दिलाई। फिर 'बॉम्बे', 'दिल से', 'युवा' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में संगीत देकर लोकप्रियता हासिल की और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई बड़े सम्मान लिए।

डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से उन्होंने वैश्विक लोकप्रियता हासिल की और इसके सर्वश्रेष्ठ संगीत व सर्वश्रेष्ठ मूल गीत 'जय हो' के लिए ऑस्कर जीता।

ADVERTISEMENT