NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
    अगली खबर
    मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया

    मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 04, 2022
    11:27 pm

    क्या है खबर?

    मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने गुरुवार को 'ओ वुमनिया! 2022' की रिपोर्ट जारी की है।

    इस रिपोर्ट में मनोरंजन जगत के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2021 में आई फिल्मों की कहानी और उनके निर्माण में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं ही शीर्ष पदों पर मौजूद थीं। इस रिपोर्ट में करीब 150 फिल्मों का विश्लेषण किया गया था।

    इसके नतीजों पर अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    नतीजे

    अफसोसनाक हैं रिसर्च के नतीजे

    इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए आठ भारतीय भाषाओं की 150 फिल्मों पर रिसर्च किया गया। इनमें थिएटर और OTT दोनों की फिल्मों के अलावा वेब सीरीज भी शामिल हैं। इसके नतीजे महिलाओं के लिए अफसोसनाक हैं।

    फिल्ममेकिंग के विभिन्न विभाग, जैसे लेखन, निर्देशन, डिजाइन, एडिटिंग, सिनेमेटोग्रफी में केवल 10 प्रतिशत महिलाएं ही विभाग का संचालन कर रही थीं।

    रिसर्च में शामिल 56 थिएट्रिकल फिल्मों में से एक का भी निर्देशन या एडिटिंग किसी महिला ने नहीं किया था।

    तुलना

    थिएटर की फिल्मों से बेहतर स्थिति में है OTT

    खास बात यह है कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के मुकाबले स्ट्रीमिंग फिल्मों और वेब सीरीज का प्रदर्शन काफी बेहतर है।

    स्ट्रीमिंग फिल्मों और सीरीज में किसी विभाग के उच्च पदों महिलाओं के प्रतिनिधित्व थिएटर की फिल्मों से पांच गुना ज्यादा है।

    ऑरमैक्स मीडिया के संस्थापक शैलेश कपूर ने कहा कि मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद कम है। इसके प्रति हमें जागने की जरूरत है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ऑरमैक्स मीडिया एक वेब पोर्टल है जो मीडिया-मनोरंजन के क्षेत्र में काम करती है। यह विश्लेषण और डेटा के आधार पर हर महीने अलग-अलग श्रेणी में सबसे चहेते सितारों की सूची जारी करती है। यह मनोरंजन जगत से जुड़े अन्य रिसर्च भी करती है।

    विद्या बालन

    अभिनेत्री विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया

    हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्होंने पिछले कुछ दशक में फिल्मों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बदलते देखा है। यह अब भी जारी है और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से यह और मजबूत हुआ है।

    बकौल विद्या, रिपोर्ट के नतीजे बताते हैं कि अभी भी लंबा सफर तय करना है और इसके लिए जरूरी है कि बोर्डरूम में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं हों। वे निर्णय लेने में शामिल हों।

    लोकप्रिय अभिनेता

    अक्षय कुमार बने थे सबसे लोकप्रिय हिंदी अभिनेता

    कुछ समय पहले ऑरमैक्स ने हिंदी सिनेमा के सबसे चहेते अभिनेताओं की सूची जारी की थी। इस सूची में अक्षय कुमार ने बाजी मारी थी।

    ऑरमैक्स की इस लिस्ट में अक्षय के बाद दूसरे नंबर पर शाहरुख थे। इस लिस्ट में सलमान तीसरे, जबकि आमिर छठवें नंबर पर रहे।

    भारतीयों के चहेते मेल स्टार्स की सूची में चौथे नंबर पर ऋतिक रोशन और पांचवे नंबर पर रणवीर सिंह का नाम था। कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना भी टॉप-10 में रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    विद्या बालन

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    बॉलीवुड समाचार

    वरुण धवन की 'बवाल' में जबरदस्त ऐक्शन, एक दिन की शूटिंग का खर्च 2.5 करोड़ रुपये पोलैंड
    'शमशेरा' की असफलता से भावुक हुए निर्देशक करण मल्होत्रा, बोले- मुझे गर्व है यह मेरी है रणबीर कपूर
    इस खास वजह से भूमि पेडनेकर ऑनलाइन सेल कर रही हैं अपने कपड़े जलवायु परिवर्तन
    कोई ऐक्शन तो कोई कॉमेडी, ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में संजय दत्त

    मनोरंजन

    18 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी 'गर्व' फेम आकांक्षा मल्होत्रा बॉलीवुड समाचार
    नीलांजना रे ने जीता 'सा रे गा मा पा' का खिताब, मिले 10 लाख रुपये इंस्टाग्राम
    फिल्मों को टैक्स फ्री करने का क्या है गणित? जानें प्रकिया और फायदे बॉलीवुड समाचार
    तीसरी बार मां बनने वाली हैं राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिम्पी गांगुली सेलिब्रिटी गॉसिप

    विद्या बालन

    #Review: जानिए कैसी है 'ह्यूमन कंप्यूटर' शकुंतला देवी की असाधारण निजी जिंदगी बॉलीवुड समाचार
    विद्या बालन बनने जा रही हैं नई बायोपिक का हिस्सा, निभाएंगी वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी का किरदार! मनोरंजन
    बॉलीवुड के पांच बड़े कलाकारों की वो फिल्में, जिनसे उनको पहचान मिली अक्षय कुमार
    शुद्ध शाकाहारी हैं बॉलीवुड की ये बड़ी अभिनेत्रियां बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025