NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नुसरत जहां ने पति से तोड़ा रिश्ता, बोलीं- भारत में यह शादी मान्य ही नहीं
    अगली खबर
    नुसरत जहां ने पति से तोड़ा रिश्ता, बोलीं- भारत में यह शादी मान्य ही नहीं

    नुसरत जहां ने पति से तोड़ा रिश्ता, बोलीं- भारत में यह शादी मान्य ही नहीं

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 09, 2021
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वह अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं।

    अब एक बार फिर नुसरत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हैं। 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ तुर्की में उनकी शादी हुई थी, लेकिन अब उनका कहना है कि उनकी शादी मान्य नहीं है।

    आइए जानते हैं पूरा मामला।

    बयान

    नुसरत ने शादी को दिया 'लिव इन रिलेशनशिप' का नाम

    नुसरत ने कहा, "तुर्की के कानून के मुताबिक यह शादी अमान्य है। शादी दो अलग धर्म के लोगों के बीच हुई है। इसे भारत में वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'

    उन्होंने कहा, "यह शादी नहीं, एक लिव इन रिलेशनशिप है। ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता। हम बहुत पहले अलग हो गए थे, लेकिन मैंने इस पर बात नहीं की क्योंकि मैं अपनी निजी जिंदगी को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी।"

    अलगाव

    छह महीने से नुसरत से अलग रह रहे निखिल

    पिछले कुछ समय से नुसरत और निखिल के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। निखिल ने यह खुलासा कर हैरान कर दिया कि वह छह महीने से नुसरत के साथ नहीं हैं।

    इसी बीच नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबरों ने भी तूल पकड़ा, जिस पर निखिल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    उन्होंने साफ कह दिया कि अगर नुसरत प्रेग्नेंट हैं तो बच्चा उनका नहीं है।

    नई शुरुआत

    दो साल पहले हुई थी नुसरत और निखिल की शादी

    निखिल जैन कोलकाता के एक व्यवसायी हैं। नुसरत से उनकी मुलाकात कोलकाता में एक कार्यक्रम में हुई थी। दोनों ने एक साल के अंदर ही शादी करने का फैसला किया।

    19 जून, 2019 को उन्होंने तुर्की के बोडरम सिटी में भव्य शादी की।

    शादी के दिन निखिल और नुसरत की खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन किसे पता था कि सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करने वाली यह जोड़ी शादी के दो साल बाद यूं अलग हो जाएगी।

    नजदीकियां

    अभिनेता यशदास गुप्ता के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं नुसरत

    नुसरत और निखिल के बीच तनाव गहराता जा रहा है। निखिल ने केस भी दर्ज कराया है। उनका कहना है कि नुसरत किसी और के साथ रहना चाहती हैं।

    इसी बीच नुसरत के अभिनेता यशदास गुप्ता संग अफेयर की खबरों को भी हवा मिल रही है।

    चर्चा है कि दोनों पिछले साल दिसंबर में राजस्थान ट्रिप पर गए थे, यहां से दोनों नजदीक आए और उनके बीच प्यार पनपने लगा। यशदास बंगाल के लोकप्रिय अभिनेता हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    नुसरत जहां

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    मनोरंजन

    कभी शादी नहीं करना चाहते तुषार कपूर, जानिए क्यों लिया यह फैसला एकता कपूर
    'तारक मेहता...' के 3,000 एपिसोड पूरे करने पर गिनिज बुक में दर्ज हो सकता है नाम मुंबई
    संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं नुसरत भरूचा संजय लीला भंसाली
    कैंसर के इलाज के बीच नजर आईं किरण खेर, बेटे से बोलीं- अब शादी कर लो अनुपम खेर

    नुसरत जहां

    संसद में वेस्टर्न ड्रेस पहनकर पहुंची अभिनेत्री महिला सांसदों को ट्रोल करना कितना सही, पढ़ें भारतीय जनता पार्टी
    नुसरत जहां के खिलाफ जारी हुआ फतवा, समर्थन में उतरीं भाजपा नेता साध्वी, जानें मामला भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025