Loading...
नुसरत भरूचा का बाली हादसे के बाद पहला पोस्ट- पिक्चर अभी बाकी है दोस्त
नुसरत भरूचा का चोट के बाद पहला पोस्ट

नुसरत भरूचा का बाली हादसे के बाद पहला पोस्ट- पिक्चर अभी बाकी है दोस्त

Oct 11, 2026
09:43 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गई थीं, जहां उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। फैंस पिछले कई दिनों से उनका हाल जानने को बेताब थे। अब आखिरकार चोट लगने के बाद नुसरत ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट साझा किया है। उन्होंने ढलते सूरज की फोटो साझा कर अपने पोस्ट में क्या लिखा, आइए जानते हैं।

तस्वीर

अस्पताल के कमरे की तस्वीर शेयर कर दिया ये अपडेट

नुसरत ने 10 अक्टूबर की रात एक इंस्टा स्टोरी शेयर की। इस महीने की शुरुआत में हुए हादसे में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के बाद ये उनका पहला अपडेट था।

आगे के इलाज के लिए मुंबई वापस लाई गईं अभिनेत्री नुसरत ने शनिवार को अपने अस्पताल के कमरे की एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें खिड़की के पास एक खाली व्हीलचेयर, आर्मचेयर और छोटा टेबल नजर आ रहा है, जिसके साथ ढलते सूरज का शांत नजारा दिख रहा है।

पोस्ट

देखते ही देखते मेरा नजारा बदल गया- नुसरत

नुसरत ने अपने इलाज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। बस इतना लिखा कि इस हादसे ने उनका नजरिया बदल दिया है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से ढलते सूरज को देखना पसंद करती थीं, लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है। हालांकि, ये उनकी कहानी का अंत नहीं है।

नुसरत ने लिखा, 'मैं हमेशा से ढलते सूरज के पीछे भागती रही हूं और देखते ही देखते... मेरा नजारा बदल गया, लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'

ADVERTISEMENT

चोटिल

बाली ट्रिप के दौरान हादसे का शिकार हुईं नुसरत

बता दें कि नुसरत काम के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां वो छुट्टियों का लुत्फ उठा रही थीं।

इसी दौरान अभिनेत्री हादसे का शिकार हो गईं। उनकी टीम ने पुष्टि की कि रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के कारण उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों द्वारा सर्जरी की सलाह दिए जाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत वापस लाने के इंतजाम किए गए। चोटिल होने के बाद नुसरत का ये पहला अपडेट है।

ADVERTISEMENT