NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नोरा फतेही बनीं चंद्रमुखी, करना चाहती हैं माधुरी की बायोपिक में काम
    अगली खबर
    नोरा फतेही बनीं चंद्रमुखी, करना चाहती हैं माधुरी की बायोपिक में काम
    माधुरी की बायोपिक में काम करना चाहती हैं नोरा फतेही

    नोरा फतेही बनीं चंद्रमुखी, करना चाहती हैं माधुरी की बायोपिक में काम

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 28, 2021
    12:00 pm

    क्या है खबर?

    अपने डांस से लोगों के बीच मशहूर हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही कई बार माधुरी दीक्षित की तारीफ के कसीदे पढ़ चुकी हैं और अब फिर उन्होंने धक-धक गर्ल के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की है।

    सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख लग रहा है कि वह माधुरी की बायोपिक में काम करने के लिए तैयार हैं।

    माधुरी के चंद्रमुखी वाले लुक में नोरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    दीवानगी

    नोरा ने माधुरी के गाने 'डोला रे डोला' को किया रिक्रिएट

    नोरा पहले से ही माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें नोरा ने माधुरी दीक्षित जैसी ड्रेस पहनी हुई है।

    इस दौरान वह माधुरी के सुपरहिट गाने 'डोला रे डोला' को रिक्रिएट करती दिखीं। नोरा ने माधुरी के प्रति सम्मान व्यक्त किया और बताया कि वह माधुरी दीक्षित की बायोपिक में काम करना चाहती हैं। वह शो 'डांस दीवाने 3' में उनके साथ स्क्रीन शेयर कर फख्र महसूस करती हैं।

    जलवा

    शो में माधुरी के अंदाज में दिखेंगी नोरा

    शो 'डांस दीवाने 3' के आने वाले वीकेंड में नोरा फतेही का एक अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। इस एपिसोड में नोरा, माधुरी के मशहूर 'डोला रे डोला' वाले लुक में नजर आएंगी।

    दरअसल, 'डांस दीवाने 3' में बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नोरा, माधुरी दीक्षित की तरह तैयार हुई हैं। वह 'डोला रे डोला' पर परफॉर्म करते हुए माधुरी को एक शानदार ट्रिब्यूट देने वाली हैं।

    सराहना

    नोरा ने पढ़े थे माधुरी की तारीफ के कसीदे

    अपने यूट्यूब ब्लॉग में नोरा ने कहा था, "माधुरी मेरी आदर्श हैं। मैं उनके साथ को-जज की भूमिका निभा रही हूं, मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है? मैंने कई बार उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया है।"

    उन्होंने कहा, "मैं उनकी क्रेजी फैन हूं। अगर मौका मिला तो मैं माधुरी की बायोपिक में काम करूंगी। मैं सिर्फ एक सपना देख रही हूं, जिसके साकार होने की शायद कोई उम्मीद नहीं है।"

    फिल्में

    इन दो फिल्मों में नजर आएंगी नोरा

    नोरा जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधैया ने किया है। यह फिल्म 13 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    नोरा फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। पिछली बार की तरह इस बार भी वह फिल्म में डांस का तड़का लगाएंगी। बता दें कि फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर..' ने नोरा को रातों-रात स्टार बना दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    माधुरी दीक्षित

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    टीवी जगत की खबरें

    माहिरा शर्मा को चोट पहुंचाने के कारण घर से बेघर होंगे सिद्धार्थ शुक्ला! देखें वीडियो मनोरंजन
    #MeToo के आरोपी अनु मलिक को जल्द 'इंडियन ऑयडल 11' से दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता! मनोरंजन
    कानूनी पचड़े में फंसा श्वेता तिवारी का शो 'मेरे डैड की दुल्हन', चोरी का लगा आरोप मनोरंजन
    कौन बनेगा करोड़पति 11: छत्रपति शिवाजी महाराज कंट्रोवर्सी पर अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी बॉलीवुड समाचार

    माधुरी दीक्षित

    एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ है 'टोटल धमाल' का ट्रेलर, 19 साल बाद साथ दिखे अनिल-माधुरी बॉलीवुड समाचार
    क्या कांग्रेस के टिकट पर इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सलमान खान? जानिये पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी
    अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ जल्दी ही सात फेरे ले सकते हैं वरुण धवन सेलिब्रिटी गॉसिप
    डायरेक्टर इंद्र कुमार ने किया खुलासा, आमिर-माधुरी की इस फिल्म का बनाने जा रहे हैं सीक्वल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025