NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये हैं सोनम कपूर के दमदार किरदार जिसमें सादगी ने जीता दिल
    अगली खबर
    ये हैं सोनम कपूर के दमदार किरदार जिसमें सादगी ने जीता दिल
    सोनम कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम/@sonamkapoor)

    ये हैं सोनम कपूर के दमदार किरदार जिसमें सादगी ने जीता दिल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 09, 2022
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सोनम कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से पर्दे पर कदम रखा था।

    इससे पहले सोनम ने असिस्टेंट डायरेक्टर का भी काम किया है।

    अभिनेता अनिल कपूर की बेटी होने के कारण अकसर सोनम की प्रतिभा पर सवाल उठाए जाते हैं।

    सोनम अपनी स्टाइल स्टेटमेंट के लिए लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्होंने पर्दे पर कई ऐसे किरदार किए जिसकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। जानिए सोनम के ऐसे ही दमदार किरदार।

    #1

    बिट्टू (दिल्ली 6)

    'दिल्ली 6' में सोनम बिट्टू के किरदार में दिखी थीं, जो अपने परिवार के साथ चांदनी चौक में रहती है।

    बिट्टू पुरानी दिल्ली की तंग गलियों से बाहर निकलकर दुनिया देखना चाहती है और मुंबई जाने की उम्मीद में वह चोरी-छुपे रिएलिटी शो इंडियन आइडल की तैयारी भी करती है।

    राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म 2009 में आई थी। इस फिल्म में बिट्टू का किरदार और उसका 'मसक्कली' डांस काफी लोकप्रिय रहा।

    #2

    जोया (रांझणा)

    'रांझणा' में सोनम ने बनारस की एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया है।

    कम उम्र में स्कूल की लड़की के तौर पर वह कुंदन (धनुष) से टकराती है, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली पहुंचती है। जोया का किरदार दिल्ली पहुंचने के बाद मजबूत और तेज-तर्रार दिखाया गया है, जिसके सामने कुंदन और उसका प्यार फीका पड़ गया।

    'रांझणा' बॉलीवुड की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्म साबित हुई। फिल्म में सोनम की सादगी ने सबका दिल जीत लिया।

    #3

    नीरजा (नीरजा)

    सोनम ने साल 2016 में आई इस बायोपिक में एयर होस्टेस नीरजा भनोत का किरदार निभाया है।

    अशोक चक्र से सम्मानित नीरजा भनोत का किरदार निभाते हुए सोनम ने पूरा न्याय किया है और इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

    राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते थे। फिल्म ने भारत में करीब 75 करोड़ रुपये कमाए थे।

    'नीरजा' को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें, 22 साल की नीरजा भनोत ने Pan Am फ्लाइट 73 के हाईजैक होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने में मदद की थी। इस दौरान वह खुद आतंकवादियों की गोली का शिकार हुईं, जिसके बाद उनकी जान चली गई।

    #4

    बीरो (भाग मिल्खा भाग)

    फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की बायोपिक है।

    इस फिल्म में सोनम का किरदार एक पंजाबी लड़की बीरो का है, जिसे मिल्खा सिंह (फरहान अख्तर) प्यार कर बैठते हैं।

    सोनम चुलबुली, जिद्दी और अक्खड़ मिजाज की लड़की बीरो के किरदार में बखूबी ढल गईं हैं।

    कम ही लोग जानते हैं कि इस किरदार को करने के लिए सोनम ने केवल 11 रुपये की फीस ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सोनम कपूर
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत दीपिका पादुकोण
    मल्लिका से संजय लीला भंसाली तक, ये कलाकार लगाते हैं मां का सरनेम इमरान खान
    ...जब अमजद खान के पास नहीं थे पत्नी-बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाने के पैसे बॉलीवुड समाचार
    क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? अभिनेत्री ने अंगूठी के साथ शेयर की तस्वीरें इंस्टाग्राम

    बॉलीवुड समाचार

    300 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय ने ली इतनी फीस अक्षय कुमार
    पेप्सी से कोलगेट तक, केके के ये जिंगल दिला रहे गुजरे जमाने की याद संगीत इंडस्ट्री
    फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल फिल्म का ट्रेलर
    शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च शाहरुख खान

    सोनम कपूर

    बचपन में डांसिग रियलिटी शो 'बूगी-वूगी' से रिजेक्ट हुए थे राजकुमार राव, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार सोनम कपूर, वेब सीरीज़ के जरिए फैन्स को देंगी स्पेशल गिफ्ट बॉलीवुड समाचार
    सिर्फ 'भारत' ही नहीं ये सुपरहिट फिल्में भी हैं कोरियन मूवीज की हिंदी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन, आखिरी बार सलमान की 'टाइगर जिंदा है' में आए थे नज़र नरेंद्र मोदी

    जन्मदिन विशेष

    युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के नाम है कई रिकार्ड्स, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    सबसे तेज वनडे शतक लगा चुके हैं डिविलियर्स, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025