Loading...
नीति टेलर ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी? सालों बाद साझा किया कास्टिंग काउच का अनुभव
नीति टेलर ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी

नीति टेलर ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी? सालों बाद साझा किया कास्टिंग काउच का अनुभव

Oct 13, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री नीति टेलर ने अपने करियर में सिर्फ 3 फिल्मों में काम किया और ये सभी तेलुगु भाषा की फिल्में थीं। लगातार 3 टॉलीवुड फिल्मों में नजर आने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हाल ही में हॉटरफ्लाई से बातचीत के दौरान नीति ने इसकी वजह बताई। उन्होंने खुलासा किया कि एक निर्देशक के साथ कास्टिंग काउच का अनुभव इतना परेशान करने वाला था कि उनका फिल्मों में काम करने का मन ही उठ गया।

मांग

नीति से निर्देशक ने रखी थी ये मांग

नीति ने कहा, "जिस निर्देशक ने मेरे साथ पहली फिल्म की थी, उन्होंने मुझे अपनी एक और फिल्म के लिए बुलाया था, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि इस बार फिल्म में काम करने के लिए मुझे उनके साथ सोना होगा। उस वक्त समझ नहीं आया कि इस बात पर कैसी प्रतिक्रिया दूं। मैंने बस फोन काट दिया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद मैंने अपनी मां को फोन करके सब बताया।"

सदमा

नीति को लगा था सदमा

नीति ने आगे कहा, "मैंने उन्हें दूसरी लड़कियों के साथ भी ऐसी हरकतें करते देखा था। मुझे कभी अंदाजा नहीं हुआ कि वह मेरे साथ भी ऐसा करेंगे। उस घटना के बाद मैंने तय किया कि अब मैं कभी कोई फिल्म नहीं करूंगी। मैं पूरी तरह हैरान रह गई थी। मैं इस बारे में किसी को कुछ नहीं बता पाई, क्योंकि मैं सदमे में थी। उस वक्त समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करूं।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

किन फिल्मों में नीति ने किया था काम?

बता दें नीति ने साल 2012 में तेलुगु फिल्म 'मेम वायासुकु वाचम' से डेब्यू किया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने रामकृष्ण मचाकांती की निर्देशित की हुई फिल्म 'पेल्ली पुस्तकम' में काम किया। वहीं यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

ADVERTISEMENT