Page Loader
नेटफ्लिक्स पर दिखेगा 'मुंबई इंडियंस' का सफर, आ रही है नई सीरीज़

नेटफ्लिक्स पर दिखेगा 'मुंबई इंडियंस' का सफर, आ रही है नई सीरीज़

Feb 06, 2019
08:15 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स एक नई सीरीज़ लेकर आ रहा है, जिसमें आपको IPL के दौरान ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड के सभी किस्से देखने को मिलने वाले हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए इससे ज़्यादा अच्छी खबर हो ही नहीं सकती है। इस सीरीज़ का नाम 'क्रिकेट फीवरः मुंबई इंडियंस' है। सीरीज़ को नेटफ्लिक्स पर 1 मार्च से देखा जा सकेगा। मुंबई इंडियंस तीन बार की IPL खिताब विजेता है और इस टीम के किस्से इस सीरीज़ में देखने को मिलेंगे।

कहानी

सीरीज़ में दिखेगी मुंबई इंडियंस की IPL 2018 की जर्नी

इस सीरीज़ को कोन्डे नेस्ट एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है। सीरीज़ में 'मुंबई इंडियंस' की IPL 2018 की जर्नी देखने को मिलेगी। इसमें 2018 की नीलामी से लेकर सब कुछ देखने को मिलेगा। IPL के इस सीजन में टीम को अपने 2017 के खिताब को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरना था, लेकिन टीम खिताब हासिल करने में नाकाम रही थी। सीरीज़ के जरिए फैन्स को टीम के कई राज़ और बातें जानने का मौका मिलेगा।

ट्विटर पोस्ट

1 मार्च से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी सीरीज़

जानकारी

ये भी मिलेगा देखने को

इस सीरीज़ में मुंबई इंडियंस टीम के ऊपर अपने फैन्स के प्रेशर और अपेक्षाओं के बोझ को भी दिखाया जाएगा। इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। 'मुंबई इंडियंस' के मालिक आकाश और नीता अंबानी हैं। इसके कोच श्रीलंकाई खिलाड़ी माहेला जयवर्धने हैं।

IPL 2019

इस बार 23 मार्च से शुरू होगा IPL

बता दें कि इस बार के IPL, 23 मार्च से शुरू होने वाला है। IPL 2019 की नीलामी में अनुभवी खिलाडियों को मुंबई ने शामिल किया है। IPL के 12वें सीज़न की नीलामी में मुंबई टीम प्रबंधन ने अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदने पर ज़ोर दिया था। नीलामी में मुंबई ने युवराज सिंह (1 करोड़ रुपए), लसिथ मलिंगा (2 करोड़ रुपए) और लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ बरिंदर स्रान को सबसे ज़्यादा 3.4 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया है।