NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के अपमान के लिए नेटफ्लिक्स को नोटिस, जानिए मामला
    मनोरंजन

    ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के अपमान के लिए नेटफ्लिक्स को नोटिस, जानिए मामला

    ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के अपमान के लिए नेटफ्लिक्स को नोटिस, जानिए मामला
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 27, 2023, 07:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के अपमान के लिए नेटफ्लिक्स को नोटिस, जानिए मामला
    नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी नोटिस (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को चर्चित शो 'बिग बैंग थ्योरी' के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है। राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने शो पर माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय पर आपत्तिजनक संवाद के आरोप में शो को प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह के संवाद भेदभाव करने वाले और महिला विरोधी हैं। नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म को अपने दर्शक वर्ग की संस्कृति का ध्यान रखना चाहिए।

    शो में ऐश्वर्या और माधुरी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी

    'बिग बैंग थ्योरी' के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में ऐश्वर्या और माधुरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस एपिसोड में शेल्डन कूपर का किरदार कहता है कि ऐश्वर्या गरीबों की माधुरी हैं। इसके जवाब में राज का किरदार कहता है कि ऐश्वर्या देवी हैं। उनकी तुलना में माधुरी एक बीमार वेश्या हैं। इसी संवाद को लेकर विजय ने नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजकर शो को हटाने की मांग की है।

    नेटफ्लिक्स को लेनी चाहिए जिम्मेदारी- विजय

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने बयान में कहा, "नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों को अपने काम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपने दर्शक वर्ग के सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति संवेदनशील हों। मैं यह मानता हूं कि इन कंपनियों को अपने कंटेंट में सावधानी बरतनी चाहिए। यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे जो कंटेंट प्रस्तुत कर रहे हैं, उसमें अपमानजनक या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली सामग्री न हो।"

    आगे भी कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    उन्होंने आगे कहा, "नेटफ्लिक्स के एक शो बिग बैंग थ्योरी में ऐसी ही अपमानजनक बातें सुनकर मैं बहुत दुखी हुआ। यह टिप्पणी प्रतिष्ठित अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए की गई थी। यह न सिर्फ आहत करने वाली है, बल्कि माधुरी के सम्मान के प्रति उनकी लापरवाही को भी दिखाता है।" विजय ने कहा कि अगर नोटिस में की गई मांग को नेटफ्लिक्स पूरा नहीं करती है, तो वह आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    लोकप्रिय कॉमेडी शो है 'बिग बैंग थ्योरी'

    'बिग बैंग थ्योरी' एक लोकप्रिय अमेरिकी कॉमेडी शो है। यह दो वैज्ञानिकों और उनके अपार्टमेंट में रहने आई एक महिला की कहानी है। इस शो के अब तक 12 सीजन आ चुके हैं। इस शो का अलग ही प्रशंसक वर्ग है, जो अब यह जानने को इच्छुक है कि क्या शो का 13वां सीजन आएगा। इस शो का निर्देशन चक लोरे और बिल प्रैडी ने किया है। शो का पहला सीजन 2007 में टीवी पर प्रसारित किया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    नेटफ्लिक्स
    ऐश्वर्या राय
    माधुरी दीक्षित
    OTT प्लेटफॉर्म

    नेटफ्लिक्स

    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' OTT पर मचाएगी धमाल? जानिए कब और कहां हो सकती है रिलीज  शहजादा फिल्म
    जितेंद्र कुमार की 'कोटा फैक्ट्री 3' का टीजर जारी, जानिए कब होगी रिलीज  जितेंद्र कुमार
    ऑस्कर विजेता 'द एलेफैंट विस्परर्स' की जोड़ी बोमन-बेली को मुख्यमंत्री स्टालिन ने दिए 1-1 लाख रुपये  एमके स्टालिन
    ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा अब हनी सिंह की जिंदगी पर बनाएंगी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ हनी सिंह

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय बच्चन को बकाया टैक्स न भरने पर भेजा गया नोटिस मनोरंजन
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ रजनीकांत
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण

    माधुरी दीक्षित

    माधुरी दीक्षित ने साझा की दिवंगत मां की तस्वीर, बोली- आप हमारी यादों में जिंदा रहेंगी बॉलीवुड समाचार
    माधुरी दीक्षित की मां का 90 वर्ष की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    अलविदा 2022: बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने इस साल OTT पर शुरू किया अपना सफर OTT प्लेटफॉर्म
    नेटफ्लिक्स पर 'RRR' और 'सूर्यवंशी' बनीं साल 2022 की ट्रेडिंग फिल्में RRR फिल्म

    OTT प्लेटफॉर्म

    किच्चा सुदीप की फिल्म 'कब्जा' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे  किच्चा सुदीप
    राजकुमार राव की 'भीड़' इस OTT प्लेटफॉर्म पर दे सकती है दस्तक राजकुमार राव
    एक्शन से लेकर ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में सब मिलेगा वेब सीरीज
    सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' का ट्रेलर जारी, इस तारीख को होगी रिलीज  सुनील ग्रोवर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023