Loading...
नेहा शर्मा की फिल्म 'आफत-ए-इश्क' 29 अक्टूबर को ZEE5 पर होगी रिलीज
नेहा शर्मा

नेहा शर्मा की फिल्म 'आफत-ए-इश्क' 29 अक्टूबर को ZEE5 पर होगी रिलीज

Oct 09, 2021
10:10 am

क्या है खबर?

मौजूदा दौर में OTT प्लेटफॉर्म के लिए कई फिल्मों का निर्माण हो रहा है। कोरोना वायरस की महामारी में लोगों का रुझान भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति बढ़ा है। पिछले कुछ समय से अभिनेत्री नेहा शर्मा अपनी फिल्म 'आफत-ए-इश्क' को लेकर चर्चा में रही हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। यह फिल्म 29 अक्टूबर को ZEE5 पर रिलीज होगी। मेकर्स ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है।

रूपांतरण

'लिजा, द फॉक्स-फेयरी' का भारतीय रूपांतरण है फिल्म

नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'आप लोगों के लिए प्यार के इस श्रम को लाने का आखिरकार समय आ गया है। लव में है रिस्क, आ रही है 'आफत-ए-इश्क' 29 अक्टूबर को ZEE5 पर।'

इंद्रजीत नट्टोजी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह पुरस्कार विजेता हंगेरियन फिल्म 'लिजा, द फॉक्स-फेयरी' का भारतीय रूपांतरण है।

कलाकार

फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

फिल्म का निर्माण ZEE5 स्टूडियोज द्वारा किया गया है। फिल्म में दीपक डोबरियाल, अमित सियाल, नमित दास और इला अरुण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ZEE5 इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष कालरा ने कहा कि दर्शकों का एक वर्ग सुपरनैचुरल कहानियों को देखने के लिए उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि लोग 'आफत-ए-इश्क' को पसंद करेंगे।

ऑरिजनल फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया गया था। इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी हासिल किए थे।

ADVERTISEMENT

कहानी

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

'आफत-ए-इश्क' लल्लो और उसके सच्चे प्यार की तलाश की कहानी है। इस फिल्म में नेहा ने लल्लो का किरदार निभाया है।

फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे कई मौतों की सीरीज के बाद वह प्रमुख संदिग्ध बन जाती हैं।

उनके साथ एक प्राचीन अभिशाप भी जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से उनके आसपास आने वाली हर चीज नष्ट हो जाती है।

इस फिल्म में दर्शकों को कई रोचक मोड़ देखने को मिलेंगे।

ADVERTISEMENT

वर्कफ्रंट

इस फिल्म में भी नजर आएंगी नेहा

नेहा एक अभिनेत्री और मॉडल के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) से फैशन डिजाइन की पढ़ाई की है।

उनकी आने वाली फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' है, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी।

वह अब तक 'क्रूक', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'यंगिस्तान', 'यमला पगला दीवाना', 'तुम बिन 2', 'मुबारकां' और 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENT