NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सौम्या टंडन की जगह 'भाभीजी घर पर हैं' में दिख सकती हैं नेहा पेंडसे
    अगली खबर
    सौम्या टंडन की जगह 'भाभीजी घर पर हैं' में दिख सकती हैं नेहा पेंडसे

    सौम्या टंडन की जगह 'भाभीजी घर पर हैं' में दिख सकती हैं नेहा पेंडसे

    लेखन भावना साहनी
    Sep 25, 2020
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    छोटे पर्दे का लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में बना हुआ है।

    दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि शो में गोरी मेम यानी अनीता भाभी का मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन ने इसे छोड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसे में तेजी से नई अनीता भाभी की तलाश जारी है।

    इसी बीच खबर है कि नेहा पेंडसे शो में सौम्या की जगह ले सकती है।

    उत्सुकता

    मेकर्स नेहा को कास्ट करने के लिए उत्सुक

    स्पॉटबॉय ने शो से जुड़े सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि मेकर्स ने अनीता भाभी की भूमिका के लिए अभिनेत्री नेहा पेंडसे को अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार शो की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली, नेहा को अनीता भाभी के लुक और भूमिका में देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

    कहा जा रहा है कि नेहा पहले भी बेनिफर के एक शो में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ चुकी हैं। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था।

    शो

    इस शो में प्रोड्यूसर बेनिफर के साथ काम कर चुकी हैं नेहा

    बता दें कि नेहा ने इससे पहले बेनिफर के साथ 'मेय आई कम इन मैडम?' में काम किया था। इसमें नेहा ने एक खूबसूरत बॉस की भूमिका निभाई थी। यह किरदार भी काफी हद तक सौम्या टंडन की भूमिका अनीता भाभी से मिलता-जुलता था।

    नेहा को इस रोल में काफी पसंद किया गया था। शायद इसी कारण अब 'भाभी जी...' के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। हालांकि, नेहा ने फिलहाल इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

    जानकारी

    शेफाली जरीवाला का नाम भी आया था सामने

    नेहा से पहले इस शो में अनीता भाभी का किरदार निभाने के लिए 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का नाम भी सामने आया था। हालांकि, बाद में शेफाली ने खुद ही इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इसका हिस्सा नहीं बन रही।

    कारण

    निजी कारणों से सौम्या ने छोड़ा शो

    सौम्या को यह शो बेहद पसंद है। लेकिन उन्होंने इसी साल जनवरी में बेटे मिरान को जन्म दिया है। अब कोरोना काल में भी उन्हें शूटिंग के लिए सेट पर जाना पड़ता है। अपने बेटे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वह शूटिंग नहीं करना चाहती क्योंकि अभी वह बहुत छोटा है।

    इसके अलावा वह लॉकडाउन में अपनी पेमेंट में कटौती की वजह से भी काफी परेशान रही थी। जिसके बाद आखिरकार उन्होंने शो छोड़ने का मन बना लिया।

    रिप्लेस

    पहले अंगूरी भाभी को भी किया गया था रिप्लेस

    गौरतलब है कि इससे पहले शो की शो के दूसरे मुख्य किरदार अंगूरी भाभी को भी रिप्लेस किया जा चुका है। दरअसल, कुछ समय पहले शिल्पा शिंदे और मेकर्स के बीच हुए विवाद के बाद उन्हें अंगूरी भाभी के किरदार से हटाकर शुभांगी अत्रे को उनकी जगह कास्ट कर लिया गया था।

    बता दें कि 2 मार्च, 2015 में शुरू हुआ यह शो के अब तक 1,376 एपिसोड्स पूरे कर चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    मनोरंजन
    सौम्या टंडन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    टीवी शो

    फांसी पर लटके मिले टीवी एक्टर समीर शर्मा, खुदकुशी की आशंका बॉलीवुड समाचार
    हिमांशी खुराना के बाद अब आसिम रियाज पर हमला, हुए बुरी तरह घायल बॉलीवुड समाचार
    'नच बलिए 10' को जज कर सकती हैं बिपाशा बसु, इन हस्तियों को भी किया अप्रोच करण जौहर
    क्या मौनी रॉय ने गुपचुप कर ली सगाई? हाथ में दिखी हीरे की अंगूठी बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    अनुराग कश्यप की ये पांच बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    नन्हें जीनियस की कहानी है 'सीरियस मैन', बेहद दिलचस्प है नवाजुद्दीन की फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स
    कृति सेनन ने किया पोस्ट; क्या कंगना की ओर है इशारा? बॉलीवुड समाचार
    28 सितंबर से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन- रिपोर्ट टीवी शो

    सौम्या टंडन

    सौम्या टंडन का हेयर ड्रेसर मिला कोरोना पॉजीटिव, इन सीरियल्स के सेट पर भी पहुंचा वायरस टीवी शो
    सौम्या टंडन के हेयर ड्रेसर के बाद अब मेकअप मैन भी मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव बॉलीवुड समाचार
    क्या 'भाभीजी घर पर हैं' में सौम्या टंडन की जगह लेने वाली हैं शेफाली जरीवाला? टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025