NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नीना गुप्ता शुरुआत में मुफ्त खाने के बदले कैफे में करती थीं काम, खुद किया खुलासा
    अगली खबर
    नीना गुप्ता शुरुआत में मुफ्त खाने के बदले कैफे में करती थीं काम, खुद किया खुलासा
    नीना गुप्ता ने याद किए संघर्ष के दिन

    नीना गुप्ता शुरुआत में मुफ्त खाने के बदले कैफे में करती थीं काम, खुद किया खुलासा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 12, 2023
    11:40 am

    क्या है खबर?

    नीना गुप्ता इन दिनों अपनी फिल्म 'मस्त में रहने का' के लिए चर्चा में हैं।

    नीना करीब 4 दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। बीते कुछ सालों में उनके करियर का अब तक का सबसे ऊंचा मुकाम आया है। 'बधाई हो' और 'पंचायत' के बाद उन्हें नई लोकप्रियता मिली।

    हालांकि, उनके संघर्ष के दिनों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। अब उन्होंने बताया है कि शुरू में मुफ्त खाने के बदले वह पृथ्वी कैफे में काम करती थीं।

    शुरुआत

    बॉयफ्रेंड कहते थे, "तू नौकरानी बनने आई है?"

    ई टाइम्स से बातचीत में नीना ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की।

    उन्होंने बताया कि वह 1981 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली से मुंबई आई थीं। उन्हें अकेले यहां आने की हिम्मत नहीं थी।

    शुरू में वह पृथ्वी कैफे में भरता बनाती थीं, जिसके बदले उन्हें मुफ्त में खाना मिलता था। इस पर उनके बॉयफ्रेंड उनसे कहा करते थे, "शर्म कर, तू बॉम्बे नौकरानी बनने आई है? ये करने आई ?"

    शर्म  

    पैसे मांगने में शर्म थी, काम मांगने में नहीं- नीना

    नीना ने बताया कि उन्होंने सबको बता दिया था कि उन्हें पैसे मांगने में शर्म है, काम मांगने में कोई शर्म नहीं है।

    उन्होंने याद किया कि वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में भी हर तरह के काम करने में सहज थीं। वहां भी वह झाड़ू लगाने से लेकर हर तरह के काम करती थीं।

    उन्होंने इसका श्रेय अपनी मां को दिया, जो गांधीवादी थीं और घर में हर काम खुद करती थीं।

    पुराना मसाबा 

    मसाबा के जन्म पर डर गई थीं नीना

    कुछ दिन पहले भी एक इंटरव्यू में नीना ने अपने शुरुआती आर्थिक संघर्षों के बारे में बताया था।

    उन्होंने बताया था कि बेटी मसाबा गुप्ता के जन्म के समय उनके पास मात्र 2,000 रुपये थे। इससे वह बेहद डरी हुईं थीं कि वह बेटी का पालन-पोषण कैसे कर पाएंगी।

    बेटी का जन्म सीजेरियन से हुआ था, जिसमें 10,000 रुपये खर्च हो गए थे।

    वह मसाबा को लेकर ही छोटी-छोटी भूमिकाएं करती थीं, जिससे पैसे आ जाते थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    80 के दशक में नीना वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के साथ रिश्ते में थीं। मसाबा, नीना और विवियन की बेटी हैं। उनका जन्म नवंबर, 1889 में हुआ था। मसाबा भी फैशन और मनोरंजन जगत में अपना मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

    मस्त में रहने का 

    'मस्त में रहने का' में सिखाया खुलकर जीना

    नीना की 'मस्त में रहने का' 8 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना की जोड़ी नजर आई है।

    इस फिल्म को विजय मौर्य ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में अभिषेक चौहान, मोनिका पंवार, राखी सावंत और फैसल मलिक भी अहम किरदार में हैं।

    नीना की जिंदगी की तरह यह फिल्म भी हर परिस्थिति में खुश रहने की अहमियत को दिखाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीना गुप्ता
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर
    इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा  इंडिगो
    कावासाकी वर्सेस-X 300 भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  लेटेस्ट बाइक

    नीना गुप्ता

    सूरज बड़जात्या की अमिताभ अभिनीत फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा की 'मसाबा मसाबा 2' में दिखेंगे कार्तिक आर्यन नेटफ्लिक्स
    क्या आप जानते हैं? 'बधाई हो' में आयुष्मान के माता-पिता बनने वाले थे तब्बू और इरफान बॉलीवुड समाचार
    नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड के इन सितारों ने लेखन में भी आजमाया हाथ, क्या आपने पढ़ीं इनकी ये किताबें? करीना कपूर
    'द आर्चीज' से 'जोरम' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में ये फिल्में हो रहीं रिलीज OTT प्लेटफॉर्म
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' से पहले इन बॉलीवुड फिल्मों ने सबसे तेज कमाए 500 करोड़ रुपये रणबीर कपूर
    तृप्ति डिमरी का रणबीर कपूर संग विवादित सीन पर बयान, बोलीं- मैं होती तो पीट देती तृप्ति डिमरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025