Loading...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'कबूतर' का ऐलान, दिल्ली की तंग गलियों में सुलझाएंगे जुर्म की गुत्थी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब लेकर आ रहे फिल्म 'कबूतर'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'कबूतर' का ऐलान, दिल्ली की तंग गलियों में सुलझाएंगे जुर्म की गुत्थी

Oct 16, 2026
01:34 pm

क्या है खबर?

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही निर्देशक ईशान शर्मा की पहली फिल्म 'कबूतर' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसका निर्माण निखिल चौधरी (MDC फिल्मवर्क्स) कर रहे हैं, जिसमें फ्रांस और नॉर्वे के निर्माता भी शामिल हैं। दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस क्राइम-ड्रामा फिल्म की शूटिंग साल 2027 की शुरुआत में दिल्ली में शुरू होगी, जहां नवाजुद्दीन एक अनोखे गली-मोहल्ले के अनोखे जासूस के रूप में जुर्म की गुत्थी सुलझाएंगे।

कहानी

जिन्न की चिट्ठियों से केस खोजता है जासूस

वैराइटी इंडिया के मुताबिक, पुरानी दिल्ली की जर्जर इमारतों के बीच रची गई 'कबूतर' की कहानी महबूब नाम के एक गली-मोहल्ले के जासूस महबूब के इर्द-गिर्द घूमती है।

महबूब नए क्लाइंट्स की तलाश में जिन्न के नाम लिखी चिट्ठियों को चोरी-छिपे पढ़ता है। इसी दौरान उसकी जिंदगी में एक जापानी पर्यटक आती है, जो अपने दर्दनाक अतीत के बोझ तले दबी है और रूबी नाम का एक बच्चा आता है, जो अपने लापता माता-पिता की तलाश कर रहा है।

लोकप्रियता

नवाजुद्दीन की वैश्विक पहुंच से चमकेगी 'कबूतर'

निर्माता निखिल चौधरी ने कहा कि नवाजुद्दीन एक शानदार अभिनेता हैं, जो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में खूंखार तो 'द लंचबॉक्स' में बेहद मासूम नजर आते हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल और इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में पहचान बना चुके नवाज की अंतरराष्ट्रीय साख इस भारत-फ्रांस-नॉर्वे को-प्रोडक्शन फिल्म को वैश्विक दर्शकों तक ले जाने में मदद करेगी। वो दिल्ली को बहुत करीब से जानते हैं, इसलिए 'कबूतर' में उनके इस खास जुड़ाव और किरदार की गहरी समझ का पूरा फायदा मिलेगा।

ADVERTISEMENT