नाना पाटेकर ने जब खाना खिलाकर निर्माता से ही धुलवा डाले थे बर्तन
क्या है खबर?
अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने बेबाक अंदाज और दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। अभिनेता परेश रावल ने एक इंटरव्यू में नाना से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि नाना ने एक बार एक निर्माता को खाना खिलाने के बाद उन्हीं से बर्तन धुलवाए थे। इसके साथ ही परेश ने ये भी बताया था कि कैसे एक फिल्म के लिए पाटेकर ने 1 करोड़ रुपये फीस मांगी थी।
किस्सा
परेश ने सुनाया था नाना का मजेदार किस्सा
परेश ने कहा था, "एक निर्माता थे, मैं उनका नाम नहीं लूंगा। नाना ने उनको घर आने को कहा। उन्होंने पूछा, 'क्या आप मटन खाते हैं?' उन्होंने खाया। फिर नाना ने कहा, 'आपने खा लिया न? अब जाकर बर्तन धुल दो।'वो बिल्कुल अलग हैं। उनकी मिट्टी ही अलग है। उन्होंने एक करोड़ रुपये फीस ली थी। उस समय बहुत हंगामा हुआ था। हीरो भी इतनी रकम नहीं मांगते थे। नाना पाटेकर ने मांगी और उन्हें मिली भी।"
करियर
नाना को मिले थे कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
फिल्म इंडस्ट्री में नाना का करियर 4 दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा। साल 1978 में आई फिल्म 'गमन' से डेब्यू करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे 'सलाम बॉम्बे!', 'परिंदा', 'क्रांतिवीर' और 'अग्नि साक्षी' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई।
'परिंदा' में दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि 'क्रांतिवीर' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।