नाना पाटेकर ने अपने करियर में कीं सिर्फ 3 दक्षिण भारतीय फिल्में, OTT पर यहां देखें
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। साल 1978 में 'गमन' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नाना ने करीब 4 दशकों तक हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। हालांकि, अपने लंबे करियर में उन्होंने महज 3 दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया। आइए जानते हैं नाना की इन फिल्मों के बारे में और आप इन्हें किन OTT प्लेटफॉर्म पर देखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
#1
'बोम्मालट्टम'
दिवंगत भारथीराजा के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'बोम्मालट्टम' साल 2008 में तमिल भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग हिंदी में भी की गई थी। हमेशा की तरह फिल्म में नाना के अभिनय की खूब तारीफ हुई।
इसमें नाना ने राणा नाम का किरदार निभाया था, जो कई हत्याओं और एक रहस्यमयी दुर्घटना के बाद मुख्य संदिग्ध बन जाता है।
आप इस फिल्म को सन NXT पर देख सकते हैं।
#2
'यक्ष'
साल 2011 में आई रमेश भागवतार के निर्देशन में बनी फिल्म 'यक्ष' में नाना के साथ योगेश और रूबी परिहार भी थे।
इसमें डबिंग आर्टिस्ट का इस्तेमाल करने के बजाय अभिनेता ने फिल्म के लिए कन्नड़ में अपनी लाइनें खुद डब की थीं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग 2 दि में पूरी कर ली थी।
नाना अपने कन्नड़ डायलॉग हिंदी में लिखते थे और उनके सह-अभिनेता गिरीश मट्टन्नवर उन्हें उच्चारण सिखाते थे। ये फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
#3
'काला'
नाना के करियर की आखिरी दक्षिण भारतीय फिल्म 'काला' उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक रही है। पा रंजीत के निर्देशन और धनुष के प्रोडक्शन में बनी 'काला' साल 2018 में तमिल भाषा में रिलीज हुई थी।
इस सोशल ड्रामा फिल्म में नाना के साथ रजनीकांत नजर आए थे। यह फिल्म बाद में एक कल्ट हिट बन गई। इस फिल्म का लुफ्त आप प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।