'बिग बॉस 20': नकुल ढुल का घरवालों पर तंज; लिखा- मेरे 2 दिन, उनके 100 दिन
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' से वाइल्डकार्ड प्रतियोगी नकुल ढुल बेघर हो चुके हैं। हालिया एपिसोड में खुद बिग बॉस ने उन्हें घर से निष्कासित करने का आदेश सुनाया, जिसका कारण प्रतियोगी गुल्लू के साथ उनकी हाथापाई थी। सोशल मीडिया पर अटकलें थीं कि शायद उन्हें घर में दोबारा बुलाया जाएगा, लेकिन निर्माताओं ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए उनके निष्कासन पर मुहर लगा दी है। इस बीच, नुकल ने एक पोस्ट के जरिए घरवालों पर तंज कसा है।
प्रतिक्रिया
शो से बाहर होने के बाद नकुल ने पहली प्रतिक्रिया दी
अपने इंस्टाग्राम पर, नकुल ने बिग बॉस के घर से अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह गार्डन एरिया में बैठे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपने 2 दिन, उनके 100 दिन।'
पोस्ट के बैकग्राउंड में उन्होंने सिद्धू मूसेवाला का गाना 'साइंड टू गॉड' चुना।
सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि नकुल ने अपनी पोस्ट से घरवालों पर तंज कसा है कि कैसे उनके 2 दिन उनपर भारी पड़े। फिलहाल, नकुल का सफर शो से खत्म हो चुका है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Bigg Boss house mein #Nakul ka safar khatam!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 14, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/0zNIhkOKEb