क्या 7 साल बाद टीवी पर वापसी करने वाला है 'नच बलिए'?
क्या है खबर?
मशहूर सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' की वापसी की तैयारियां चल रही हैं। 'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम इस लोकप्रिय शो को दोबारा शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। हालांकि, अभी तक इसके फॉर्मेट, प्रतियोगियों, जजों और प्रीमियर की तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शो का पिछला सीजन साल 2019 में प्रसारित हुआ था।
काम
'नच बलिए' के अगल सीजन पर चल रहा है काम
'नच बलिए' से जुड़े सूत्र ने बताया, "अभी भी डिटेल्स पर काम चल रहा है। शो के फॉर्मेट, प्रतियोगी और दूसरे पहलुओं के बारे में और जानकारी समय के साथ साफ हो जाएगी।"
'नच बलिए' 'सोल प्रोडक्शंस' की देख-रेख में ही इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। आपको बता दें 'नच बलिए' का पहला सीजन 2005 में शुरू हुआ था और तब से यह सेलिब्रिटी जोड़ियों के लिए अपने डांस दिखाने का एक लोकप्रिय मंच बन गया है।
शो के बारे में
कौन था 'नच बलिए' के पहले-दूसरे सीजन का विजेता?
'नच बलिए' का पहला सीजन सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर ने जीता था। दूसरे सीजन में हुसैन कुवाजेरवाला और टीना कुवाजेरवाला ने ट्रॉफी जीती थी, जबकि तीसरे सीजन के आमिर अली और संजीदा शेख विजेता थे।
इस शो में कई जाने-माने जज रहे हैं, जिनमें स्वर्गीय सरोज खान, मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर, फराह खान और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जैसे नाम शामिल हैं। ऐसे में देखन खास होगा कि आने वाले सीजन में कौन से सितारे इसमें हिस्सा लेंगे।