NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये हैं हॉलीवुड की पाँच सबसे बेहतरीन क्राइम फिल्में, ज़रूर देखें
    अगली खबर
    ये हैं हॉलीवुड की पाँच सबसे बेहतरीन क्राइम फिल्में, ज़रूर देखें

    ये हैं हॉलीवुड की पाँच सबसे बेहतरीन क्राइम फिल्में, ज़रूर देखें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 01, 2019
    04:42 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप मानसिक तनाव की स्थिति से गुज़र रहे हैं, तो आपको फिल्में देखनी चाहिए।

    हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर साल तरह-तरह की फिल्में बनती हैं। अगर बात हॉलीवुड की करें, तो वहाँ हर साल कई ऐसी क्राइम फिल्में बनती हैं, जो इतिहास रच देती हैं।

    कई ऐसी क्राइम फिल्में हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। आज हम आपको हॉलीवुड की पाँच बेहतरीन फिल्मों की बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए।

    फिल्म 1

    'गुडफेलास': गैंगस्टर की कहानी

    जब भी हॉलीवुड की बेहतरीन क्राइम फिल्मों का नाम आता है, तो 'गुडफेलास' उसमें पहले नंबर पर आती है।

    फिल्म का निर्देशन मार्टिन स्कोर्सेस ने 1990 में किया था। फिल्म में हेनरी हिल अपने दोस्तों जिमी और टॉमी के साथ मिलकर क्राइम की दुनिया में शिखर पर पहुँचना चाहता है।

    आज भी लोग इस फिल्म के दीवाने हैं।

    इसमें रे लीयोट्टा, रॉबर्ट डी नीरो, जो पेस्की, पॉल सोर्विनो और फ़्रैंक विंसेंट ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई है।

    फिल्म 2

    'कार्लिटोस वे': ड्रग्स का चक्कर

    अगर आपको क्राइम फिल्मों का शौक है, तो आपको 'कार्लिटोस वे' ज़रूर देखनी चाहिए। इस फिल्म का निर्देशन ब्रायन डे पाल्मा ने 1993 में किया था।

    जेल से निकलने के बाद कार्लिटो एक शांत और साफ-सुथरी जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन वह एक ड्रग डील का हिस्सा बन जाता है।

    बाद में उसे अहसास होता है कि यहाँ से निकलना असंभव है।

    इसमें अल पचिनो, लुईस गज़मैन और शॉन पेन मुख्य भूमिकाओं में थे।

    फिल्म 3

    'पल्प फिक्शन': जीवन पर क्राइम का प्रभाव

    जब भी नॉन लीनियर सिनेमा के बादशाह क्विंटिन टेरंटिनो की बेहतरीन क्राइम फिल्मों का नाम आता है, तो 'पल्प फिक्शन' की बात ज़रूर होती है। इसका निर्देशन उन्होंने 1994 में किया था।

    फिल्म में क्राइम की दुनिया की घटनाओं को ख़ूबसूरती से दिखाया गया है।

    इसमें लॉस एंजेलेस के दो गुंडों, एक गैंगस्टर की बीबी, एक बॉक्सर और दो अपराधियों के जीवन को दिखाया गया है।

    इसमें क्विंटिन, उमा थर्मन, जॉन ट्रावोल्टा, सैमुअल एल जैक्शन और ब्रूस विलिस थे।

    फिल्म 4

    'मेमेंटो': हॉलीवुड की 'गजनी'

    अगर आपने बॉलीवुड फिल्म 'गजनी' देखी है, तो बता दें कि यह हॉलीवुड फिल्म 'मेमेंटो' के ऊपर आधारित थी। इसका निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने 2000 में किया था।

    लियोनार्ड शेल्बी नाम का एक इंश्योरेंस इंवेस्टिगेटर 'ऐंटीरोग्रेड एम्नेसिया' से पीड़ित है।

    वह टैटू और नोट्स का इस्तेमाल उस आदमी का शिकार करने की लिए करता है, जिसने उसकी बीबी की हत्या की है।

    फिल्म में गाई पर्स, कैरी ऐनी मॉस और जो पंटोलियानो ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थी।

    फिल्म 5

    'ज़ोडीऐक': अंत तक नहीं पकड़ा गया ख़ूनी

    आपको क्राइम फिल्मों का शौक है तो आपको 'ज़ोडीऐक' फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए। इसका निर्देशन डेविड फिंचर ने 2007 में किया था।

    फिल्म में एक ऐसे कार्टूनिस्ट की कहानी है, जिसे लगता है कि वह ज़ोडीऐक ख़ूनी की पहचान को जान सकता है।

    वह अपने पजल हल करने की क्षमता का इस्तेमाल करता है, लेकिन अंत तक ख़ूनी का पता नहीं चल पता है।

    इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मार्क रफैलो और जेक गिलेनहाल मुख्य भूमिकाओं में थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    हॉलीवुड समाचार

    यूट्यूब पर अपना स्पेशल शो लेकर आ रही हैं प्रियंका, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    #10YearChallenge: इतना बदल गए हैं एवेंजर के सुपरहीरो, मार्वल ने शेयर की तस्वीरें मनोरंजन
    स्पाइडर-मैन ने गलती से अपलोड की ट्विटर पर 'एवेंजर्स: एंडगेम', जानिए क्या है मामला मनोरंजन
    #Oscars2019: पढ़ें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट, इस भारतीय फिल्म को भी मिली जगह बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या सच में प्रेगनेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? जानें पूरी सच्चाई मनोरंजन
    'छपाक' के पोस्टर में दीपिका को पहचान पाना मुश्किल, लोग बोले फिल्म होगी सुपरहिट दीपिका पादुकोण
    सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बनीं कंगना रनौत, जयललिता की बायोपिक के लिए इतने करोड़! दीपिका पादुकोण
    'हिंदी मीडियम' के सीक्वल का नाम होगा 'इंग्लिश मीडियम', इस पर आधारित होगी कहानी! मनोरंजन

    मनोरंजन

    लंच डेट पर लाखों की ड्रेस पहन पहुंची आलिया भट्ट, जानिए ऑउटफिट की कीमत बॉलीवुड समाचार
    'द ताशकंद फाइल्स' खोल रही लाल बहादुर शास्त्री की मौत की गुत्थी! ट्रेलर आउट बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका के पति निक की एक्स गर्लफ्रेंड की डॉगी के साथ न्यूड फोटो हुई वायरल, देखें बॉलीवुड समाचार
    नीता अंबानी ने बहू श्लोका को मुंह दिखाई में दिया करोड़ों का हार, जानें कीमत बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025