NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, टिक टॉक पर मुंबई पुलिस का उड़ाया था मजाक
    अगली खबर
    अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, टिक टॉक पर मुंबई पुलिस का उड़ाया था मजाक

    अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, टिक टॉक पर मुंबई पुलिस का उड़ाया था मजाक

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jul 18, 2019
    06:26 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।

    दरअसल, एजाज ने एक टिक टॉक वीडियो बनाया था जो उनकी गिरफ्तारी का कारण बना है।

    एजाज ने टिक टॉक पर एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिग के एक मामले में मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था।

    खबर की पुष्टि मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अफसर ने की है।

    गिरफ्तार

    टिक टॉक वीडियो बनाकर एजाज ने मुंबई पुलिस का उड़ाया मजाक

    दरअसल, झारखंड में तरबेज अंसारी की मौत के बाद कुछ टिक टॉक सेलेब्रिटीज के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया था। ऐसे में एजाज खान ने टिक टॉक वीडियो की मदद से मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था।

    एजाज ने अपने वीडियो में मिमिक्री कर मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था।

    एजाज इस वीडियो में उन सात में से एक आरोपी के साथ नजर आए थे, जिसने अपने टिक टॉक वीडियो में भड़काऊ बात कही थी।

    बयान

    जल्द ही कोर्ट में एजाज को किया जाएगा पेश- पुलिस ऑफिसर

    रिपोर्ट्स के मुताबकि, एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया, "हमने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।"

    मामला

    क्या था तरबेज अंसारी की मॉब लिंचिंग का मामला

    तबरेज को 18 जून की शाम उसके घर से मात्र पांच किलोमीटर दूर सरायकेला खरसावां के एक गांव में भीड़ ने मोटरसाइकिल चुराने के शक में पकड़ लिया था और उसे पेड़ से बांधकर घंटों पीटा गया था।

    भीड़ ने उससे 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' बोलने को भी कहा।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में जेल में बंद कर दिया था।

    इसके चार दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

    कार्रवाई

    टिक-टॉक ने तबरेज के समर्थन में भड़काऊ वीडियो डालने पर निलंबित किए थे अकाउंट

    इसके बाद टिक-टॉक ऐप पर तबरेज के समर्थन में एक भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद इसे डालने वाले यूजर्स पर कार्रवाई की गई।

    चार करोड़ फॉलोवर्स वाले अकाउंट 'टीम 07' ने ये वीडियो डाला था। शिवसेना ने मुंबई पुलिस के पास इस वीडियो की शिकायत दर्ज कराई थी।

    कंपनी ने वीडियो से संबंधित तीन यूजर्स को निलंबित कर दिया था।

    ये यूजर्स अब कोई भी वीडियो टिक-टॉक पर नहीं डाल पाएंगे।

    आरोप

    पिछले साल मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एजाज को किया था गिरफ्तार

    वहीं, एजाज की बात करें तो यह पहला मामला नहीं है जब उन पर पुलिस कार्रवाई हुई है।

    पिछले साल, एंटी नॉर्कोटिक्स सेल ने उन्हें एक होटल से ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    एजाज को आठ नशे की प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स का कुल वजन 2.3 ग्राम था।

    हालांकि बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    बॉलीवुड समाचार

    'नच बलिए 9' से वीडियो लीक, एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में बात करते दिखे सलमान मनोरंजन
    अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में होंगे अक्षय कुमार, जल्द शुरू होगी शूटिंग अक्षय कुमार
    'रॉकस्टार' के लिए पहली पसंद थी दीपिका, जानें इन फिल्मों के लिए कौन थी फर्स्ट च्वॉइस दीपिका पादुकोण
    फोर्ब्स हाईऐस्ट पेड एंटरटेनर्स लिस्ट: टॉप-100 में सिर्फ एक बॉलीवुड अभिनेता, पहले स्थान पर टेलर स्विफ्ट हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    पहली बार साथ काम करेेंगे ऋतिक और दीपिका, इस फिल्म में आएंगे नजर! दीपिका पादुकोण
    ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम के बाद सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना इनरवियर ब्रांड बॉलीवुड समाचार
    पत्रकार से विवाद पर आया कंगना का वीडियो, कहा- 'नहीं मांगूगी माफी, प्लीज मुझे बैन करो' बॉलीवुड समाचार
    सुपर 30: कमजोर कहानी के साथ ऋतिक की निराशाजनक परफॉर्मेंस, पढ़ें फिल्म का रिव्यु बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025